पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत:
नई दिल्ली: पेंशनभोगियों के लिए हर साल जमा किया जाने वाला जीवन प्रमाण पत्र अब और भी आसान हो गया है। पेंशन से जुड़े मामलों की देखरेख करने वाली संस्था पीएफआरडीए ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम के तहत यूपीएस (यूनिफाइड पेंशन स्कीम) जीवन सेतु' नाम से एक नई डिजिटल सुविधा की शुरुआत की है।
इस नई व्यवस्था के तहत पेंशनभोगियों को अब अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए बैंकों या सरकारी दफ़्तरों के चक्कर काटने की बिल्कुल जरूरत नहीं पड़ेगी।
घर बैठे पूरी होगी प्रक्रिया
पेंशनभोगी अब अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल करके घर बैठे ही आसानी से अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे।
प्रोटियन ई-गॉव ऐप का इस्तेमाल:
यह पूरी सुविधा "प्रोटियन ई-गॉव" मोबाइल ऐप के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है, जिससे बुजुर्गों को काफी सहूलियत मिलेगी।
फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक:
यह प्रक्रिया आधार-आधारित वेरिफिकेशन और चेहरे की पहचान तकनीक पर काम करती है।
अंतिम तिथि:
सभी पेंशनर्स को अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र हर साल 30 नवंबर तक जमा करना अनिवार्य होता है। समय पर प्रमाण पत्र न मिलने से पेंशन के भुगतान में रुकावट आ सकती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)