राम मंदिर चढ़ावा चोरी: याचिकाओं का निपटारा

Nov 02, 2026 - 15:12
0 3
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: याचिकाओं का निपटारा

नई दिल्ली, अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी होने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अहम फैसला सुनाया। अदालत ने याचिकाओं का निपटारा करते हुए कहा कि अब इस मामले में अयोध्या की निचली अदालत कानून के मुताबिक आगे की कार्रवाई करेगी।

एसआईटी ने दाखिल की चार्जशीट

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम विशेष जांच दल ने आरोपपत्र दाखिल कर दिया है। जांच में सामने आया कि मंदिर में चढ़ावे की रकम गिनने के दौरान चोरी हुई थी।सरकार की ओर से बताया गया कि कुछ आरोपियों ने चोरी की रकम से संपत्ति खरीदी, जबकि कुछ ने पैसे बैंक खातों में जमा कर रखे थे। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार के इस बयान को रिकॉर्ड पर लिया।

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

अदालत ने साफ किया कि उसने मामले के सही या गलत होने पर कोई राय नहीं दी है। अब अयोध्या की स्थानीय अदालत इस मामले में आगे सुनवाई करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को भी स्थानीय अदालत की सुनवाई में मदद करने की अनुमति दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
विवेक कुमार

विवेक कुमार - ( सोशल मीडिया मैनेजर) पत्रकारिता में 10 साल से सक्रिय विवेक कुमार नॉकआउट न्यूज डिजिटल में सोशल मीडिया मैनेजर पर कार्यरत है. जनवाणी, शारदा एक्सप्रेस, अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिन्द आत्मा में अलग-अलग पद पर कार्य किया हैं.

Comments (0)

User