राजस्थान में सड़क बनाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, करंट से 8 मजदूरों की मौत
उदयपुरवाटी (झुंझुनूं)। झुंझुनूं जिले के छापोली में सड़क निर्माण में लगे 8 श्रमिक करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गयी। कदम कुंड की ओर जाने वाली सड़क बनाने का काम चल रहा था। इसी बीच रोड़ी मिलाने वाली मशीन ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन से टकरा गयी।
प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार हादसे में आठ मजदूरों की मौत हुई है। दुर्घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे थे। प्रशासनिक अधिकारी भी दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, तीन-चार मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि, मृतकों और घायलों की आधिकारिक संख्या की पुष्टि का इंतजार है।
छापोली में कदम कुंड की ओर जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान रोड़ी मिलाने वाली मशीन 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन से टकरा गयी, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर करंट की चपेट में आ गए
दुर्घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण, अधिकारी रवाना
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में दुर्घटनास्थल पर जमा हो गए। झुंझुनूं के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और राहत और बचाव कार्य की स्थिति का जायजा लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)