संजय राउत का दावा-'ईस्ट इंडिया कंपनी' जैसी व्यवस्था फिर से लागू करने की कोशिश

Oct 20, 2026 - 14:05
0 4
संजय राउत का दावा-'ईस्ट इंडिया कंपनी' जैसी व्यवस्था फिर से लागू करने की कोशिश
Sanjay Raut

मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि एक बार फिर देश में 'ईस्ट इंडिया कंपनी' जैसी व्यवस्था लागू करने की कोशिश हो रही है। 

"सुप्रीम कोर्ट ही देश को बचा सकता है": संजय राउत

संजय राउत ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैंने जो अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अराजकता फैलेगी, मैं फिर कह रहा हूं—हां, अराजकता फैलेगी। अगर यह सरकार सत्ता में बनी रहती है तो अराजकता फैलना तय है। मैंने इसी बात की चेतावनी दी थी।

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को इस पर ध्यान देना चाहिए। हमने सुप्रीम कोर्ट में अपना भरोसा जताया है, क्योंकि हमें लगता है कि यही एकमात्र संस्था है जो देश को बचा सकती है। देश की केंद्र सरकार तिरंगा फहराने का भी विरोध करती है तो इसका क्या मतलब है? यह सरकार, राष्ट्रवादियों या देशभक्तों की नहीं है और 'ईस्ट इंडिया कंपनी' जैसी व्यवस्था फिर से लागू करने की कोशिश हो रही है। महाराष्ट्र में सीएम देवेंद्र फडणवीस भी यही कर रहे हैं। अगर हम अपने ही देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो फिर हमें क्या करने की इजाजत है? हमें किसका झंडा फहराना चाहिए?

अमित शाह के ड्रग्स वाले बयान पर कसा तंज

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ड्रग्स वाले बयान पर राउत राउत ने तंज कसते हुए कहा कि यह एक बड़ा मजाक है कि जिनके शासनकाल में ड्रग तस्करी सबसे ज्यादा बढ़ी है, वे ही इस तरह का बयान दे रहे हैं।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर संजय राउत ने कहा कि अभी एक ऐसा आंदोलन चल रहा है, जिसका मकसद समाधान खोजना है। हम बिल्कुल वही कर रहे हैं जो आपके मन में है। आप भी देश में सत्ता परिवर्तन चाहते हैं। आप भी मानते हैं कि मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार बेहतर थी और हमने गलत लोगों को सत्ता में बिठा दिया है। हमें आपके मन की बात अच्छे से पता है। आप भी चाहते हैं कि सरकार बदलनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने देश को बहुत नुकसान पहुंचाया है, इसलिए हम जिस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं, वह देश और समाज के हित में है।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User