2019 से न्यूजीलैंड की धरती पर टी20 में 'अजेय' टीम इंडिया, जानिए कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड

Oct 20, 2026 - 09:48
0 4
2019 से न्यूजीलैंड की धरती पर टी20 में 'अजेय' टीम इंडिया, जानिए कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड
T20

नई दिल्ली । भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज गुरुवार (22 अक्टूबर) से होने जा रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने अपना आखिरी मुकाबला टी20 विश्व कप 2026 में खेला था, जहां फाइनल में टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत दर्ज की थी। 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 31 टी20 मैच खेले गए हैं

भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में अब तक कुल 31 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से भारतीय टीम को 19 मैचों में जीत मिली है, जबकि 11 मुकाबलों में न्यूजीलैंड ने बाजी मारी है। वहीं, एक मुकाबला टाई रहा है।

 न्यूजीलैंड की सरजमीं पर टीम इंडिया ने कुल 12 मैच खेले हैं, जिसमें से भारतीय टीम ने 5 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, तो चार मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। भारत ने न्यूजीलैंड की धरती पर साल 2019 से कोई भी टी20 मैच नहीं हारा है।

न्यूजीलैंड में टीम इंडिया को आखिरी हार का सामना 10 फरवरी 2019 को हेमिल्टन में करना पड़ा था, जहां करीबी मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 4 रनों से जीत हासिल की थी।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम अपने शानदार रिकॉर्ड को इस सीरीज में भी बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म करके न्यूजीलैंड पहुंची है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भुवनेश्वर कुमार की चार साल बाद टीम में वापसी हुई है

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन तो शानदार रहा, लेकिन टीम के गेंदबाज अपनी ही सरजमीं पर काफी संघर्ष करते हुए दिखाई दिए थे।

 हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भुवनेश्वर कुमार की चार साल बाद टीम में वापसी हुई है। न्यूजीलैंड में तेज गेंदबाजों की मददगार पिच पर भुवनेश्वर जरूर अपना कमाल दिखाना चाहेंगे। हालांकि, चोट के चलते वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 से बाहर हुए अर्शदीप की फिटनेस पर भी संशय बरकरार है। अर्शदीप का पूरी तरह से फिट होना भारतीय टीम के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होगा।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User