एशियन पैरा गेम्स: दीप्ति जीवनजी ने बनाया नया गेम्स रिकॉर्ड, 400 मीटर टी20 स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल

Oct 20, 2026 - 10:21
0 2
एशियन पैरा गेम्स: दीप्ति जीवनजी ने बनाया नया गेम्स रिकॉर्ड, 400 मीटर टी20 स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल
Asian Para Games

नागोया । दीप्ति जीवनजी ने मंगलवार को एशियन पैरा गेम्स 2026 में एथलेटिक्स की महिलाओं की 400 मीटर टी20 स्पर्धा में 56.36 सेकंड के समय के साथ नया गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।  

पैरा एथलीट दीप्ति की शानदार सफलता

दीप्ति ने अपने गोल्ड मेडल का सफलतापूर्वक बचाव किया। उन्होंने 2022 में बनाए गए 56.59 सेकंड के अपने रिकॉर्ड समय को बेहतर करते हुए 2026 में 56.36 सेकंड का समय निकाला।

यानी उन्होंने अपने प्रदर्शन में 0.23 सेकंड का सुधार किया। तेलंगाना की रहने वाली 23 वर्षीय दीप्ति, पैरा वर्ल्ड चैंपियनशिप में दो बार मेडल जीत चुकी हैं, जिसमें 2024 का गोल्ड मेडल भी शामिल है।

वह इसी स्पर्धा में पैरालंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट विजेता भी हैं। बौद्धिक अक्षमता के कारण कई मुश्किलों का सामना करना के बावजूद, दीप्ति ने पैरा एथलेटिक्स में अपनी अलग पहचान बनाई है।

जब वह 15 साल की थीं, तब स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के कोच एन. रमेश ने एक राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दौरान उनकी प्रतिभा को पहचाना। इसके बाद दीप्ति के खेल करियर को सही दिशा मिली और उन्होंने लगातार मेहनत करके बड़ी सफलताएं हासिल कीं।

उनकी क्षमता को देखते हुए कोच रमेश ने उन्हें अपने मार्गदर्शन में लिया और प्रशिक्षण देना शुरू किया। पैरा एथलेटिक्स में उनके सफर की शुरुआत 2019 में हांगकांग में आयोजित एशियन यूथ चैंपियनशिप से हुई, जहां उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता। अपनी बौद्धिक अक्षमता के कारण उन्हें अपनी उम्र की अन्य लड़कियों की तरह अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में कठिनाई होती है, लेकिन इसके बावजूद दीप्ति अपने खेल में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए दृढ़ रहीं।

दीप्ति ने कड़ी मेहनत से प्रशिक्षण जारी रखा और 2019 से 2022 के बीच एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) द्वारा आयोजित कई स्पर्धाओं में हिस्सा लिया।

उनकी मेहनत तब रंग लाई जब उन्होंने गुवाहाटी में आयोजित 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020' में 100 मीटर और 200 मीटर, दोनों स्पर्धाओं में गोल्ड मेडल जीते।

शानदार करियर और उपलब्धियां:

दीप्ति की सफलता का सिलसिला 'नेशनल जूनियर एंड यूथ चैंपियनशिप' में भी जारी रहा, जहां उन्होंने कई मेडल जीते। उनकी इन उपलब्धियों के कारण उन्हें 'खेलो इंडिया एथलीट' का दर्जा मिला।

 उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि एशियन पैरा गेम्स 2023 में रही, जहाँ उन्होंने गेम्स रिकॉर्ड और एशियन रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रचा। इसके बाद, वर्ल्ड चैंपियनशिप 2024 में उन्होंने 55.07 सेकंड का समय निकालकर एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया।

दीप्ति को शानदार प्रदर्शन की बदौलत गोल्ड मेडल मिला, जिससे पैरा एथलेटिक्स की दुनिया में एक उभरते हुए सितारे के रूप में उनकी जगह पक्की हुई।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User