सौरभ हत्याकांड मामले में बड़ा अपडेट: मुस्कान और साहिल ने हाईकोर्ट में पैरवी के लिए निजी वकील किया नियुक्त
चर्चित नीलाड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा के लिए माफी मांगेंगे मुस्कान-साहिल, बदला वकील, अब हाईकोर्ट में सुशील शुक्ला रखेंगे पक्ष।
नॉकआउट न्यूज मेरठ। सौरभ हत्याकांड में फांसी की सजा पाए मुस्कान और साहिल ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में पैरवी के लिए निजी वकील नियुक्त किया है। दोनों की ओर से सीनियर एडवोकेट सुशील शुक्ला केस लड़ेंगे। मेरठ जिला जज की अदालत ने 14 अक्टूबर 2026 को मुस्कान और साहिल को सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में फांसी की सजा सुनाई थी। अब दोनों इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील कर रहे हैं।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि मुस्कान और साहिल हाईकोर्ट में अपने मामले की पैरवी करना चाहते हैं। दोनों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट सुशील शुक्ला को अपना वकील नियुक्त किया है।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक के मुताबिक वकालतनामा समेत नियुक्ति की औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। फैसले की प्रति भी वकील को भेज दी गई है। मुस्कान ने अपनी दोनों बेटियों के पालन-पोषण का हवाला देकर क्षमादान की मांग की है।
30 साल का अनुभव रखने वाले वकील लड़ेंगे केस
उन्होंने बताया कि सुशील शुक्ला को करीब 30 साल का अनुभव है। केस की औपचारिकताओं के तहत वकालतनामा हस्ताक्षरित हो चुका है। जिला अदालत के फैसले की प्रति भी वकील को भेज दी गई है। दोनों की ओर से हाईकोर्ट में अलग-अलग अपील की जा रही है, जिसमें मृत्युदंड के फैसले को चुनौती दी जाएगी।
जेल में बंद हैं मुस्कान और साहिल, बेटियों का हवाला देकर मांगी माफी
मुस्कान और साहिल फिलहाल मेरठ जिला जेल में बंद हैं। जेल प्रशासन के मुताबिक, दोनों अपनी-अपनी बैरक की सफाई कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)