महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मेरठ रेंज में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, डीआईजी ने दिए ये दिशा-निर्देश...

मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ में 50 शोभायात्राएं प्रस्तावित; 125 मंदिरों और 32 संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी, 2130 पुलिसकर्मी संभालेंगे कानून-व्यवस्था...See more

Oct 24, 2026 - 15:52
0 13
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मेरठ रेंज में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, डीआईजी ने दिए ये दिशा-निर्देश...
डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी

विवेक कुमार, नॉकआउट न्यूज मेरठ। महर्षि वाल्मीकि जयंती को लेकर 26 अक्टूबर 2026 को मेरठ परिक्षेत्र के चार जिलों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए हैं। डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी के निर्देश पर मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ में कुल 2,130 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस दौरान 50 शोभायात्राएं और 125 मंदिरों में कार्यक्रम प्रस्तावित हैं, जबकि 32 संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। पुलिस अधिकारियों को शोभायात्राओं के मार्गों का निरीक्षण करने, पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, आयोजकों, धर्मगुरुओं और शांति समितियों के साथ समन्वय बनाकर त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया गया है।

डीआईजी कलानिधि नैथानी ने दिए ये दिशा-निर्देश-

महर्षि वाल्मीकि जयन्ती के अवसर पर उत्साहपूर्वक समारोह आयोजित किये जाते हैं, जिसमें शोभायात्राएं, झांकियां, सभा, पूजा अर्चना, माल्यार्पण, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि का आयोजन किया जाता है। डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी द्वारा महर्षि वाल्मीकि जयन्ती के अवसर पर कानून एवं व्यवस्था के दृष्टिगत परिक्षेत्र के सभी जनपद प्रभारियों को ये दिशा-निर्देश दिए गए है:-  

  • महर्षि वाल्मीकि जयंती के लिए सभी अधिकारी रूट आदि देख लें, डेप्लॉयमेंट में कमी ना रखें ड्यूटी चार्ट आज ही तैयार कर लें।
  • कोई गैर परंपरागत कार्यक्रम ना होने दे, आयोजकों से संबंधित थाना प्रभारी /क्षेत्राधिकारी आज ही वार्ता कर लें ।
  • प्रतिमाओ पर भी अभी से सिक्योरिटी रखें तथा अधिक से अधिक फोर्स को डेप्लॉयमेंट में रखें ।
  • थानाध्यक्ष/क्षेत्राधिकारी प्रत्येक छोटी से छोटी घटना/प्रकरण को गम्भीरता से लें, जिन स्थानों पर पूर्व में विवाद परिलक्षित हुआ हो अपने सहयोगी मजिस्ट्रेट के साथ तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण करें एवं विवाद को हल करने तथा साम्प्रदायिक संवेदनशीलता को समाप्त करने हेतु कड़े एवं प्रभावी उपाय सुनिश्चित किया जाये।
  • शोभायात्रा/जुलूस के कार्यक्रम के दृष्टिगत रिजर्व में पुलिस बल दंगा निरोधक उपकरणों के साथ तैयारी की दशा में रखा जाये, ताकि किसी भी आकस्मिकता की स्थिति में अल्प अवधि मे उनको उपयोग में लाया जा सके।
  • जिन स्थलों पर महर्षि वाल्मीकि की मूर्तियां स्थापित हैं एवं माल्यार्पण, शोभायात्रा आदि निकाला जाना है, ऐसे स्थानों पर समुचित पुलिस प्रबन्ध किये जाये।    
  • किसी भी प्रकार की अफवाहों का खण्डन तत्काल करे, प्रत्येक छोटी से छोटी सूचना पर समुचित एवं तत्काल रिस्पांस किया जाये।
  • जनपद के संवेदनशील क्षेत्रों व अन्य स्थानों पर भी पुलिस पेट्रोलिंग करायी जाये, जिससे कि कोई अप्रिय घटना न घटित होने पाये।
  • आकस्मिक घटनाओ के दृष्टिगत उनसे निपटने के लिए स्थानिय परिस्थियो को ध्यान मे रखते हुए कार्ययोजना तैयार कर ली जाये ।
  • शोभायात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल लगाया जाये ।      
  • इस अवसर पर कार्यक्रमों के आयोजन के स्थानों का भ्रमण कर लिया जाये तथा शोभायात्रा के मार्ग में पड़ने वाले बिजली या अन्य प्रकार के तार, अतिक्रमण आदि कोईअन्य बाधा है तो सम्बन्धित विभाग के माध्यम से समय रहते उसे दूर करा लिया जाये।
  • जनपद के अन्तर्गत विभिन्न शहरों, कस्बों तथा मोहल्लों में पूर्व में गठित शान्ति समितियों की बैठक आयोजित कर सम्भ्रान्त नागरिकों, शान्ति समितियों, नागरिक सुरक्षा संगठन के सदस्यों का सक्रिय सहयोग प्राप्त कर लिया जाये।
  • स्थानीय अभिसूचना इकाई के अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्क कर दिया जाये। विभिन्न असामाजिक, अवांछनीय एवं साम्प्रदायिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाये, सूचना प्राप्त होने पर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये
  • पिछले 05 वर्षों में इस त्यौहार पर यू०पी० 112 के इवेन्ट लॉग का अध्ययन कर प्रत्येक क्षेत्र में इस त्यौहार पर उत्पन्न होने वाली समस्याओं/घटित घटनाओं का आंकलन कर आवश्यकतानुसार पूर्व में ही कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
  • सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों जैसे- फेसबुक/इन्स्टाग्राम/ट्वीटर/वाट्सएप आदि पर सतर्क दृष्टि रखी जाये, असत्य एवं भ्रामक सूचना प्रसारित होने पर तत्काल उस पर रोक लगाकर उसका प्रभावी खण्डन किया जाये। 

 “महर्षि वाल्मिकी जयन्ती पर कानून व्यवस्था को लेकर मेरठ परिक्षेत्र मे किये गये पुलिस प्रबन्ध” 

  • ड्यूटी मे लगाया जाने वाला कुल पुलिस बल-2130 : कानून व्यवस्था के दृष्टिगत परिक्षेत्र के जनपदो में 06 अपर पुलिस अधीक्षक, 22 सीओ, 73 निरीक्षक, 413 उ0नि0, 511 मु0आ0, 670 आरक्षी,  435 हो0गार्ड/पीआरडी एवं 02 कम्पनी पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है।
  • शोभायात्रा/जुलूसों की संख्या- 50 : जिसमे जनपद मेरठ मे 24, जनपद बुलन्दशहर मे 14, जनपद बागपत मे 08 एवं जनपद हापुड़ मे 04 शोभायात्राएं प्रस्तावित है।
  • कार्यक्रम आयोजित होने वाले मंदिरों की संख्या- 125: जिसमे जनपद मेरठ मे 36, जनपद बुलन्दशहर मे 06, जनपद बागपत मे 58 एवं जनपद हापुड़ मे 25 बाल्मिकी मन्दिरो पर कार्यक्रम प्रस्तावित है।
  • अन्य कार्यक्रमो की संख्या- 71 : जिसमे जनपद मेरठ मे 31, जनपद बुलन्दशहर मे 12, जनपद बागपत मे 13 एवं जनपद हापुड़ मे 15 कार्यक्रम प्रस्तावित है।
  • मंदिरो के आसपास व मार्ग में संवेदनशील स्थान- 32 : जिनमे जनपद मेरठ मे 15, बुलन्दशहर मे 09, बागपत मे 04 एवं हापुड़ मे 04 स्थान संवेदनशील है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User