देशभर में जनगणना 2027 का शेड्यूल जारी

देश में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 के बीच जनगणना होगी। आखिर किन राज्यों में अभी नहीं होगी जनगणना और कैसे पूरी होगी देश की आबादी की गिनती? जानिए इस रिपोर्ट में।

Oct 31, 2026 - 16:46
Updated: 3 days ago
0 7
देशभर में जनगणना 2027 का शेड्यूल जारी
  • देशभर में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 के बीच होगी जनगणना। यहां चेक करें पूरा शेड्यूल...

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने जनगणना 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया हैं। तय कार्यक्रम के मुताबिक, 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक देश के अधिकांश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जनगणना का काम किया जाएगा। हालांकि, चुनावी राज्यों और बर्फबारी से प्रभावित इलाकों को फिलहाल इस कार्यक्रम से बाहर रखा गया है। इन राज्यों के लिए अलग से तारीखों की घोषणा होगी। आखिर किन राज्यों में अभी नहीं होगी जनगणना और कैसे पूरी होगी देश की आबादी की गिनती? जानिए इस रिपोर्ट में।

सरकार ने ये भी बताया है कि बर्फबारी और चुनावी राज्यों में अभी जनगणना नहीं होगी। इन जगहों के लिए तारीखें अलग से जारी की जाएंगी। वहीं, 1 मार्च से 5 मार्च 2027 तक रिविजन राउंड होगा। जनगणना के लिए संदर्भ तिथि 1 मार्च, 2027 की मध्यरात्रि 00:00 बजे निर्धारित की गई है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी अहम जानकारियों के बारे में।

इन राज्यों में अभी नहीं होगी जनगणना 

शुक्रवार को सरकार की ओर से जारी की गई आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, मणिपुर (अगली घोषणा तक), गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, लद्दाख, तथा हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के हिमपात प्रभावित क्षेत्रों को छोड़कर देश के बाकी सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 25 जनवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक जनगणना का कार्य किया जाएगा। आपको बता दें कि अगले साल की शुरुआत में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

आजादी के बाद देश में 8वीं जनगणना

देश की आजादी के बाद देश में ये 8वीं जनगणना होने जा रही है। इस जनगणना में मकानों एवं इनकी स्थिति की लिस्टिंग और नागरिकों की गिनती के काम को दो फेज में पूरा किया जाएगा। हर 10 साल में होने वाली जनगणना साल 2021 में होने वाली थी। हालांकि, कोरोना महामारी के कारण जनगणना को टाल दिया गया था।

सामने आई जानकारी के अनुसार, केंद्रीय कैबिनेट ने जनगणना कराने के लिए 11,718 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। ये देश के लोगों की गिनती करने का अब तक का सबसे बड़ा अभियान होने वाला है। बता दें कि इससे पहले जनगणना में लोगों से पूछे जाने वाले 40 सवालों के बारे में भी जानकारी सामने आई थी।

2011 में कितनी थी देश की जनसंख्या?

इससे पहले देश में पिछली बार जनगणना का आयोजन साल 2011 में किया गया था। इस जनगणना के बाद देश की आबादी  1.21 अरब सामने आई थी। इनमें से पुरुषों की जनसंख्या 62.32 करोड़ और महिलाओं की जनसंख्या 58.75 करोड़ थी। वहीं, देश में कुल परिवारों की संख्या 24.95 करोड़ थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
विवेक कुमार

विवेक कुमार - ( सोशल मीडिया मैनेजर) पत्रकारिता में 10 साल से सक्रिय विवेक कुमार नॉकआउट न्यूज डिजिटल में सोशल मीडिया मैनेजर पर कार्यरत है. जनवाणी, शारदा एक्सप्रेस, अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिन्द आत्मा में अलग-अलग पद पर कार्य किया हैं.

Comments (0)

User