अयोध्या दीपोत्सव में रील मेकिंग और चित्रकला मुकाबला, 2 नवंबर तक करें आवेदन

Oct 24, 2026 - 15:53
0 11
अयोध्या दीपोत्सव में रील मेकिंग और चित्रकला मुकाबला, 2 नवंबर तक करें आवेदन
Ayodhya Deepotsav

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार दीपोत्सव-2026 के अवसर पर अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक वैभव और बदलते आधुनिक स्वरूप को वैश्विक पटल पर प्रस्तुत करने की तैयारी कर रही है। इसके तहत यूपी पर्यटन विभाग की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर चित्रकला (पेंटिंग) और रील मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को दीपोत्सव समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में सम्मानित किया जाएगा।

चित्रकला प्रतियोगिता, वॉटर कलर माध्यम से दिखानी होगी अयोध्या की भव्यता

कला प्रेमियों के लिए आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के प्रमुख नियम:

  • थीम और माध्यम: प्रतियोगिता की थीम 'कला के माध्यम से अयोध्या का उत्सव' रखी गई है। इसमें प्रतिभागियों को वॉटर कलर (जलरंग) के जरिए अपनी मौलिक पेंटिंग तैयार करनी होगी।

  • विषय वस्तु: पेंटिंग में अयोध्या की विरासत, धार्मिक व ऐतिहासिक स्थल, विकास कार्य अथवा दीपोत्सव की भव्यता को दर्शाया जा सकता है।

  • एआई पर रोक: कलाकृति पूरी तरह स्वरचित होनी चाहिए। पहले से प्रकाशित, किसी की नकल या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाई गई प्रविष्टियां अमान्य होंगी।

रील मेकिंग प्रतियोगिता, 30 से 60 सेकंड में दिखाना होगा अयोध्या का नया रूप

युवाओं और डिजिटल क्रिएटर्स के लिए रील प्रतियोगिता की रूपरेखा:

  • थीम और अवधि: 'नए रूप में अयोध्या' थीम पर आधारित इस प्रतियोगिता में 30 से 60 सेकंड की मौलिक वीडियो रील तैयार करनी होगी।

  • कंटेंट गाइडलाइंस: रील में अयोध्या के विकास, प्राचीन परंपराओं और दीपोत्सव-2026 के आयोजनों की झलक होनी चाहिए।

  • कॉपीराइट फ्री सामग्री: वीडियो और बैकग्राउंड म्यूजिक कॉपीराइट मुक्त होना अनिवार्य है। अत्यधिक एआई सामग्री या किसी अन्य का चुराया गया कंटेंट स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां

  • सभी आयु वर्ग के लिए खुला: दोनों प्रतियोगिताओं में देश भर से किसी भी आयु वर्ग के लोग भाग ले सकते हैं।

  • प्रविष्टि जमा करने की अंतिम तिथि: प्रतिभागी निर्धारित क्यूआर कोड या आधिकारिक लिंक के माध्यम से 2 नवंबर तक अपनी प्रविष्टियां ऑनलाइन सबमिट कर सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User