मेरठ मेडा के नए सचिव होंगे विनय कुमार सिंह-2 : बृजेश कुमार सिंह सहित अपर नगरायुक्त पंकज का तबादला

Nov 16, 2026 - 16:15
Updated: 5 days ago
0 18
मेरठ मेडा के नए सचिव होंगे विनय कुमार सिंह-2 : बृजेश कुमार सिंह सहित अपर नगरायुक्त पंकज का तबादला
बृजेश कुमार सिंह का तबादला

नॉकआउट न्यूज़, मेरठ। यूपी के मेरठ में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है। शासन की ओर से रविवार देर रात जारी पीसीएस अधिकारियों की तबादला सूची में मेरठ के दो अधिकारियों के नाम शामिल हैं। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) के सचिव बृजेश कुमार सिंह का महज 15 दिन में तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह विनय कुमार सिंह-2 को मेडा का नया सचिव बनाया गया है। वहीं, अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार को अपर आयुक्त, चित्रकूट धाम मंडल के पद पर भेजा गया है। उनकी जगह बांदा में तैनात मायाशंकर यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

बृजेश कुमार सिंह को अब विशेष कार्यधिकारी नोएडा के पद पर भेजा गया

जानकारी के अनुसार, एडीएम सिटी से मेडा के सचिव बने बृजेश कुमार सिंह को कुल 15 दिनों में दूसरी नई पोस्टिंग मिल गई है। बृजेश कुमार सिंह को अब विशेष कार्यधिकारी नोएडा के पद पर भेजा गया है। इनकी जगह पर विनय कुमार सिंह-2 को अपर जिलाधिकारी प्रोटोकोल वाराणसी, सचिव मेरठ विकास प्राधिकरण बनाया गया है।

इसी तरह मेरठ के अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार को अपर आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बनाया गया है। इनके स्थान पर मायाशंकर यादव अपर जिलाधिकारी न्यायिक बांदा को इस पद पर तैनाती दी गई है।

वहीं अमित कुमार सिंह अपर आयुक्त के सीडीओ बनने के बाद ये पद खाली चल रहा था। इस पद पर सहारनपुर मंडल के अपर आयुक्त रमेश यादव का तबादला किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
विवेक कुमार

विवेक कुमार - ( सोशल मीडिया मैनेजर) पत्रकारिता में 10 साल से सक्रिय विवेक कुमार नॉकआउट न्यूज डिजिटल में सोशल मीडिया मैनेजर पर कार्यरत है. जनवाणी, शारदा एक्सप्रेस, अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिन्द आत्मा में अलग-अलग पद पर कार्य किया हैं.

Comments (0)

User