उत्तर प्रदेश में 3 दिन बाद से बढ़ेगी ठंडक; 5 डिग्री तक गिर सकता है पारा
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में तीन दिन बाद से मौसम बदलने की सम्भावना है। इससे ठंडक में बढ़ोतरी होगी। मौसम विज्ञान विभाग ने अधिकतम न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना जताई है।
बीते 24 घंटे के दौरान पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आइसोलेटेड स्थान पर सुबह-शाम के समय कहीं हल्का तो कहीं माध्यम कोहरा छाया हुआ है। दिन के समय धूप खिल रही है, आसमान साफ है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अभी आने वाले 7 दिनों तक यूपी में कोई भी मौसम तंत्र सक्रिय न होने के कारण बारिश की संभावना नहीं है। मौसम ड्राई बना रहेगा।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम-न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं दिखा। अधिकतम तापमान 29 तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)