ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आए एक मंच पर, नए सामाजिक परिवर्तन मोर्चे का ऐलान

Nov 12, 2026 - 14:25
Updated: 5 days ago
0 3
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आए एक मंच पर, नए सामाजिक परिवर्तन मोर्चे का ऐलान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आए एक मंच पर

लखनऊ, यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने मिलकर नया गठबंधन बनाया है। इसका नाम 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' रखा गया है। दोनों नेताओं ने ऐलान किया है कि उनका गठबंधन यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा। ओवैसी ने चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद का चेहरा भी घोषित किया है।

बीजेपी को हराने का लक्ष्य

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि उनका मकसद बीजेपी को हराना और दलित, पिछड़े व कमजोर वर्गों को आगे बढ़ाना है। उन्होंने सपा और कांग्रेस को भी इस गठबंधन में शामिल होने का न्योता दिया है।

सरकार बनी तो करेंगे ये काम

ओवैसी ने कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है तो कक्षा 1 से 12वीं तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। गरीबों को बेहतर अस्पतालों में मुफ्त इलाज मिलेगा और पढ़े-लिखे युवाओं को रोजगार देने का काम किया जाएगा। अब देखना होगा कि 2027 के यूपी चुनाव में यह नया गठबंधन कितना असर दिखाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
सिरोही

( कंटेंट राइटर ) 2

Comments (0)

User