दुनिया में भारतीय पी रहे सबसे ज्यादा शराब, अमेरिका-चीन में आयी कमी
नई दिल्ली। भारत में साल 2026 के पहले छह महीनो यानि जनवरी से जून में शराब की खपत 10% बढ़ गई है। इसके विपरीत दुनिया के सबसे बड़े शराब बाजार अमेरिका और चीन में लोग शराब से दूरी बना रहे हैं।
ड्रिंक्स रिसर्च फर्म इंटरनेशनल वाइन्स एंड स्पिरिट्स रिकॉर्ड (आईडब्लूएसआर) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के 21 बड़े बाजारों में भारत की ग्रोथ सबसे तेज रही। राहत की बात यह है कि दुनियाभर में जहां शराब का बाजार कमजोर पड़ रहा है, वहीं भारत में हर कैटेगरी की बिक्री में जबरदस्त उछाल आया है। गौर करने वाली बात यह है कि IWSR के आंकड़े बताते हैं कि जिन 21 बड़े बाजारों पर नजर रखी जा रही है जो दुनिया की 76% शराब की खपत को कवर करते हैं, वहां कुल खपत में 1% की गिरावट आई है।
दुनिया में क्यों घट रही शराब की खपत?
विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर लोग अब अपनी सेहत को लेकर ज्यादा जागरूक हो रहे हैं। इसके अलावा, GLP-1 वजन घटाने वाली दवाओं का इस्तेमाल, महंगाई और अमेरिका-चीन की आर्थिक अनिश्चितताओं की वजह से वहां लोग शराब से दूर हो रहे हैं।
इसके उलट, भारत में युवाओं की बढ़ती आबादी, बेहतर होती लाइफस्टाइल और हर ड्रिंक कैटेगरी में बढ़ती पसंद के कारण बाजार लगातार मजबूत हो रहा है। IWSR के एमडी मार्टेन लोडेविजक्स का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैलने वाली ग्लोबल ब्रांड्स के लिए भारत अब दुनिया के सबसे अहम बाजारों में से एक बन चुका है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)