बिग बॉस 20 में बड़ा बवाल: कैप्टेंसी टास्क के दौरान स्काउट ओटी और यंग डीएसए में हाथापाई

Nov 11, 2026 - 12:52
Updated: 12 hours ago
0 6
बिग बॉस 20 में बड़ा बवाल: कैप्टेंसी टास्क के दौरान स्काउट ओटी और यंग डीएसए में हाथापाई
बिग बॉस 20

मुंबई, बिग बॉस 20 के घर में एक बार फिर बड़ा हंगामा देखने को मिला है। इस बार दो दोस्त स्काउट ओटी और यंग डीएसए आपस में भिड़ गए। कैप्टेंसी टास्क के दौरान दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई और गाली-गलौज तक पहुंच गया।

कैसे शुरू हुआ दोनों के बीच झगड़ा?

यह घटना कैप्टेंसी टास्क के दूसरे राउंड में हुई। इस दौरान उदिति रोबोट चेयर पर बैठी थीं और टीम ए को उन्हें रुलाने का टास्क मिला था। स्काउट ओटी ने उदिति की फैमिली फोटो के एक कोने को हल्का जलाने की कोशिश की। इसी दौरान यंग डीएसए और गुल्लू बार-बार बीच में बोलने लगे।स्काउट ओटी ने उन्हें दूर रहने के लिए कहा, लेकिन यंग डीएसए लगातार कमेंट करते रहे। इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई और देखते ही देखते मामला बढ़ गया। स्काउट ओटी ने यंग डीएसए को धक्का दे दिया, जिसके बाद दोनों के बीच हाथापाई हो गई।

यंग डीएसए ने कहा- अब दोस्ती खत्म

झगड़े के बाद यंग डीएसए ने साफ कह दिया कि अब उनकी दोस्ती खत्म हो गई है। बिग बॉस ने तुरंत दोनों को अलग कर दिया। स्काउट ओटी को बेडरूम और यंग डीएसए को गार्डन एरिया में रहने के लिए कहा गया। इसके साथ ही कैप्टेंसी टास्क भी रोक दिया गया।

स्काउट ओटी पर बिग बॉस ने लगाईं 4 सख्त पाबंदियां

बाद में स्काउट ओटी ने अपनी गलती के लिए माफी मांगी और यंग डीएसए ने भी उनकी माफी स्वीकार कर ली। हालांकि, आम्रपाली दुबे ने यंग डीएसए को सख्त कदम उठाने की सलाह दी।यंग डीएसए ने बिग बॉस से मांग की कि या तो स्काउट ओटी को घर से बाहर किया जाए या फिर वह खुद शो छोड़ देंगे।

इसके बाद बिग बॉस ने स्काउट ओटी को चार बड़ी सजाएं सुनाईं उन्हें पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट किया गया।वह अब घर के कैप्टन नहीं बन सकेंगे।उन्हें कोई खास पावर नहीं मिलेगी।बिग बॉस उन्हें कभी भी घर से बाहर कर सकते हैं।अब देखना होगा कि इस झगड़े का असर दोनों कंटेस्टेंट की दोस्ती और बिग बॉस के गेम पर कितना पड़ता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
सिरोही

( कंटेंट राइटर ) 2

Comments (0)

User