मुजफ्फरनगर: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 22 नवंबर को पहुंचेंगे शुक्रतीर्थ, डीएम-एसएसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
नॉकआउट न्यूज़, डिजिटल डेस्क |
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत 22 नवंबर को शुक्रतीर्थ पहुंचेंगे। वह यहां स्थित शुकदेव आश्रम में दो दिन तक प्रवास करेंगे और रात्रि विश्राम भी आश्रम में ही करेंगे। उनके दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को जिलाधिकारी सुनील सिंह और एसएसपी सूरज राय ने पुलिस बल के साथ आश्रम पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान मोहन भागवत की सुरक्षा टीम भी मौजूद रही।
आश्रम के अंदर और बाहर जांची सुरक्षा व्यवस्था
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा टीम ने आश्रम के अंदर और बाहर की व्यवस्था, आने-जाने के रास्तों और संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया। कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों की सूची भी तैयार की गई है।
यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान
जिला प्रशासन और पुलिस के मुताबिक, आश्रम और उसके आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। रास्तों पर जांच और गश्त की व्यवस्था भी की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों और स्वयंसेवकों की भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध है आश्रम
शुक्रतीर्थ स्थित शुकदेव आश्रम स्वामी कल्याण देव महाराज से जुड़ा है। यह आश्रम धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत यहां दो दिन तक प्रवास करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)