दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की कार्रवाई, 94 लाख रुपये की लग्जरी घड़ी के साथ एक यात्री गिरफ्तार
- दिल्ली एयरपोर्ट पर 94 लाख रुपये की लग्जरी घड़ी पकड़ी गई,
- कस्टम ने यात्री को गिरफ्तार किया.
नॉकआउट न्यूज़, डिजिटल डेस्क |
नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने एक यात्री के पास से 94 लाख रुपये की लग्जरी घड़ी जब्त की। इसके साथ ही कस्टम ने यात्री को गिरफ्तार भी कर लिया है। यात्री दुबई से दिल्ली पहुंचा था। कस्टम अधिकारियों के मुताबिक, 11 नवंबर को फ्लाइट संख्या SG5106 से दुबई से आए एक भारतीय यात्री की संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर जांच की गई।
कस्टम विभाग ने तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए 94 लाख रुपये की एक लग्जरी घड़ी जब्त की है। ग्रीन चैनल पर रोके जाने के बाद यात्री और उसके सामान की एक्स-रे जांच की गई। डीएफएमडी गेट से गुजरते समय अलर्ट बीप बजने पर उसके पास से स्विट्जरलैंड में बनी Patek Philippe Aquanaut घड़ी बरामद हुई। चार्टर्ड इंजीनियर ने घड़ी के असली होने की पुष्टि की। इसकी कीमत करीब 94 लाख रुपये आंकी गई है।
टर्मिनल-3 पर खुफिया जानकारी के बाद कार्रवाई
कस्टम विभाग ने घड़ी जब्त कर यात्री को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 104 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, 11 नवंबर को दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए एक ऑपरेशन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है और लग्जरी घड़ी जब्त की गई है। इस पूरे मामले से जुड़ी अन्य जानकारियों के बारे में पता लगाने और यह जांचने के लिए कि क्या इसमें कोई अन्य व्यक्ति या पक्ष भी शामिल है, आगे की जांच चल रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)