कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, लश्कर कमांडर लतीफ भट की तलाश तेज

Nov 18, 2026 - 09:09
Updated: 5 days ago
0 5
कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, लश्कर कमांडर लतीफ भट की तलाश तेज

कुलगाम। जम्मू और कश्मीर के कुलगाम जिले के जंगलपोरा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। जानकारी के अनुसार यह जगह उस स्थान से महज एक किलोमीटर दूर है जहां आतंकी हमला हुआ था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मानव खुफिया जानकारी से संकेत मिलता है कि लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर लतीफ भट वहां फंसा हुआ है। कुलगाम आतंकी हमले के बाद लतीफ की तलाश तेज कर दी गई थी। ये मुठभेड़ आतंकियों और जम्मू कश्मीर पुलिस-सुरक्षाबलों की ज्वाइंट टीम के बीच हो रहा है।

कुलगाम में हाल ही में मारा गया था एक आतंकी

16 नवंबर को ही कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी मारा गया था और एक आतंकी के ट्रैप होने की खबर सामने आई थी। जम्मू कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया था।

हाल ही में कुलगाम में सीआरपीएफ की टीम पर हुआ था हमला

हाल ही में कुलगाम में सीआरपीएफ की टीम पर हमला हुआ था। इस हमले में 3 जवान घायल हुए थे। उसके बाद से इलाके में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया था और आतंकियों की तलाश की थी।

बता दें, कि आतंकी लगातार अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। लेकिन, सुरक्षाबलों द्वारा उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। यहां ये भी बता दें, कि हाल ही में बारामूला के एक बाग में पाइपलाइन के काम के दौरान तीन जिंदा ग्रेनेड मिले थे, जिन्हें बाद में नष्ट कर दिया गया था। 

अधिकारियों का कहना था कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के दुर्हामा इलाके में एक बाग से पानी की पाइपलाइन बदलने के काम के दौरान, जंग लगे तीन जिंदा हैंड ग्रेनेड मिले थे। इसके बाद बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) ने इन जिंदा ग्रेनेड को एक नियंत्रित विस्फोट के जरिए नष्ट कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
विवेक कुमार

विवेक कुमार - ( सोशल मीडिया मैनेजर) पत्रकारिता में 10 साल से सक्रिय विवेक कुमार नॉकआउट न्यूज डिजिटल में सोशल मीडिया मैनेजर पर कार्यरत है. जनवाणी, शारदा एक्सप्रेस, अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिन्द आत्मा में अलग-अलग पद पर कार्य किया हैं.

Comments (0)

User