खेल प्रतियोगिताओं में पश्चिमांचल डिस्कॉम के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, मांगेराम ने एथलेटिक्स में जीते तीन पदक
लखनऊ में आयोजित 34वीं यूपी मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में खिलाड़ी (मांगेराम) ने एक स्वर्ण और दो रजत पदक किए अपने नाम। 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग मे 800 मीटर दौड मे प्रथम स्थान प्राप्त कर जीता स्वर्ण पदक। 400 मीटर एवं 1500 मीटर दौड मे द्वितीय स्थान प्राप्त कर हासिल किए रजत पदक।
- प्रबन्ध निदेशक एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने खिलाडियों की उपलब्धियों पर दी बधाई।
- खेल प्रतियोगिताओं में पश्चिमांचल डिस्कॉम के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, मांगेराम ने एथलेटिक्स में जीते तीन पदक।
विवेक कुमार, नॉकआउट न्यूज़ मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के खिलाड़ियों द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर निगम का गौरव लगातार बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में 34वीं यू०पी० मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2026-27 में डिस्कॉम के खिलाड़ी श्री मांगेराम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए हैं, जिससे पूरे संस्थान में हर्ष का माहौल है।
मांगेराम ने एथेलेटिक्स मे जीते तीन पदक
लखनऊ मे जिला मास्टर्स एथेलेटिक एसोसिएशन द्वारा दिनांक 31 अक्टूबर 2026 से 01 नवम्बर 2026 तक आयोजित हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे मांगेराम ने 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रतिभाग करते हुए, 800 मीटर दौड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त उन्होनें 400 मीटर एवं 1500 मीटर दौड मे द्वितीय स्थान प्राप्त कर, दो रजत पदक भी प्राप्त किए। इस प्रकार उन्होनें एक स्वर्ण एवं दो रजत पदक जीतकर, पश्चिमांचल डिस्कॉम को गौरवान्वित किया।
प्रबन्ध निदेशक एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने खिलाडियों की उपलब्धियों पर दी बधाई
प्रतियोगिता मे मांगेराम का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा उनकी इस उपलब्धि पर पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि० के प्रबन्ध निदेशक एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा भविष्य मे भी इसी प्रकार का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
उत्तर प्रदेश पावर सेक्टर परियोजना / डिस्कॉम की वॉलीबॉल एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, दिनांक 02.11.2026 से 04.11.2026 तक अनपरा तापीय परियोजना, सोनभद्र मे किया गया मे भी पश्चिमांचल डिस्कॉम के खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन कर कबड्डी प्रतियोगिता मे द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता मे पश्चिमांचल डिस्कॉम की संयुक्त टीम के खिलाडियों ने प्रतिभाग किया, प्रतियोगिता की ट्राफी अर्जुन अवार्डी एवं खेल अधिकारी, पीवीवीएनएल अलका तोमर एवं अन्य खिलाडियों द्वारा प्रबन्ध निदेशक को सौपी गई।
इस अवसर पर आशु कालिया निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन), संजय जैन निदेशक (वाणिज्य), स्वतंत्र कुमार तोमर निदेशक (वित्त), द्वारा खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया गया। डिस्कॉम प्रबन्धन ने खिलाडियों की खेल प्रतिभा, लगन एवं उपलब्धियों की सरहाना करते हुए कहा कि खेल-कूद न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वस्थ्य को बेहतर बनाते हैं बल्कि अनुशासन, टीम भावना और एक जुटता को भी मजबूत करते है।
इस अवसर पर मो० सगीर मुख्य अभियन्ता, राजेश कुमार मुख्य अभियन्ता, गुलाब सिंह मुख्य अभियन्ता, गुरजीत सिंह मुख्य अभियन्ता, रजनीकांत मिश्र मुख्य अभियन्ता, मो० अरशद अधीक्षण अभियन्ता, अभिषेक सिंह अधीक्षण अभियन्ता, मनोज कुमार अधीक्षण अभियन्ता, सौरभ मंगला अधिशासी अभियन्ता, महेश कुमार अधिशासी अभियन्ता एवं अन्य अधिशासी अभियन्ता, ने भी खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर बिजेन्द्र, दिलमणि थपलियाल, मांगेराम, बालेन्द्र आदि खिलाडी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)