एक रात में बना था बिहार का यह सूर्य मंदिर! छठ पूजा से जुड़ी है खास मान्यता

Nov 14, 2026 - 14:54
Updated: 7 hours ago
0 7
एक रात में बना था बिहार का यह सूर्य मंदिर! छठ पूजा से जुड़ी है खास मान्यता
एक रात में बना था बिहार का यह सूर्य मंदिर

बिहार। छठ पूजा का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व में लोग डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि छठ पूजा की शुरुआत कहां से हुई थी? बिहार के औरंगाबाद में स्थित देव सूर्य मंदिर को छठ पूजा की शुरुआत से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि इसी जगह से छठ महापर्व की परंपरा शुरू हुई थी।

कहां है देव सूर्य मंदिर?

देव सूर्य मंदिर बिहार के औरंगाबाद जिले में स्थित है। यह मंदिर करीब 100 फीट ऊंचा है। यहां भगवान सूर्य की सात घोड़ों वाले रथ पर सवार प्रतिमा स्थापित है। इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि इसका मुख्य दरवाजा पूर्व की बजाय पश्चिम दिशा में है।

स्थानीय मान्यता के अनुसार, इस मंदिर का निर्माण भगवान विश्वकर्मा ने एक ही रात में किया था। कहा जाता है कि उन्होंने पत्थरों को तराशकर इस मंदिर को बनाया था।

मंदिर के पश्चिम दिशा में होने को लेकर भी एक कहानी है। मान्यता है कि मुगल बादशाह औरंगजेब जब मंदिर तोड़ने पहुंचा, तो पुजारियों ने उससे मंदिर को बचाने की गुहार लगाई। इस पर औरंगजेब ने कहा कि अगर सुबह तक मंदिर का मुख पश्चिम दिशा में हो गया, तो वह इसे नहीं तोड़ेगा।

कहते हैं कि पुजारियों ने पूरी रात सूर्यदेव की पूजा की। सुबह लोगों ने देखा कि मंदिर का मुख्य द्वार पश्चिम दिशा की ओर हो गया है।

छठ पूजा की शुरुआत से जुड़ी है ये कहानी

पौराणिक मान्यता के अनुसार, एक बार देवताओं और असुरों के बीच युद्ध हुआ था। इस युद्ध में देवताओं की हार हो गई। इसके बाद देवमाता अदिति ने छठी मैया की पूजा की और तेजस्वी पुत्र की कामना की।मान्यता है कि उन्हें आदित्य नाम का पुत्र मिला, जिसने असुरों को हराकर देवताओं को जीत दिलाई। इसी घटना को छठ पूजा की परंपरा से जोड़कर देखा जाता है।

राजा ऐल का रोग कैसे हुआ ठीक?

देव सूर्य मंदिर के पास एक प्राचीन सूर्यकुंड भी है। मान्यता है कि राजा ऐल को कुष्ठ रोग था। एक दिन उन्होंने इस कुंड में स्नान किया और इसका पानी पिया। कहा जाता है कि इससे उनका रोग ठीक हो गया।इसके बाद राजा ऐल ने यहां सूर्य मंदिर बनवाया और भगवान सूर्य की प्रतिमा स्थापित की।

छठ पूजा पर लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं

हर साल कार्तिक और चैत्र महीने में छठ पूजा के दौरान इस मंदिर में लाखों लोग पहुंचते हैं। मंदिर प्रबंधन के मुताबिक, कार्तिक छठ पर करीब 15 लाख और चैत्र छठ पर करीब 8 लाख श्रद्धालु आते हैं।यहां लोग सूर्यकुंड में स्नान करते हैं और डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देते हैं।

मेले में सुरक्षा के लिए खास इंतजाम

छठ पूजा के दौरान भीड़ को संभालने के लिए प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं। मंदिर और मेला क्षेत्र में 56 ड्रॉप गेट बनाए गए हैं। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे, बैरिकेडिंग और वॉच टावर लगाए गए हैं।श्रद्धालुओं के रुकने के लिए 10 जगहों पर व्यवस्था की गई है। वहीं, गाड़ियों की पार्किंग के लिए भी अलग-अलग स्थान तय किए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
सिरोही

( कंटेंट राइटर ) 2

Comments (0)

User