आसियान सम्मेलन में पीएम मोदी बोले- 'हमारा भविष्य कंपटीशन से नहीं, कोऑपरेशन से तय हो...'

Nov 17, 2026 - 13:24
Updated: 5 days ago
0 16
आसियान सम्मेलन में पीएम मोदी बोले- 'हमारा भविष्य कंपटीशन से नहीं, कोऑपरेशन से तय हो...'

नॉकआउट न्यूज़, डिजिटल डेस्क |

मनीला, फिलीपींस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा भारत और आसियान मिलकर विश्व की लगभग एक चौथाई जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करते हैं इसलिए हमारा भविष्य प्रतियोगिता से नहीं, सहयोग से तय हो। हमारे पास सामर्थ्य भी है और संकल्प भी है। हम मिलकर इस क्षेत्र को शांति और स्थिरता का प्रतीक बना सकते हैं... हमारा विश्वास है कि भारत का विकास और आसियान की समृद्धि एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। आने वाले समय में आसियान कम्युनिटी विजन 2025 और विकसित भारत 2047 हमारी साझा आकांक्षाओं को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा पिछले 12 वर्षों में हमने अपनी साझेदारी को नई गति दी है। अब हमें मिलकर अपने क्षेत्र के भविष्य को नई दिशा देनी है। इस साझेदारी में आसियान की यूनिटी और सेंट्रैलिटी के प्रति भारत की प्रतिबद्धता अटल है और अटल रहेगी। मुझे विश्वास है कि आज की बैठक हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाई प्रदान करेगी और एक सुरक्षित, समावेशी, समृद्ध इंडो पैसिफिक के निर्माण में योगदान देगी। 

पीएम नरेंद्र मोदी के फिलीपींस दौरे का मंगलवार को दूसरा दिन है। पीएम नरेंद्र मोदी आसियान शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। इसके साथ ही ईस्ट एशिया समिट भी होगा। मनीला में प्रधानमंत्री मोदी क्वाड देशों की बैठक में हिस्सा लेंगे जहां उनकी मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से होनी है।

प्रधानमंत्री मोदी आज मनीला में चल रहे 23वें आसियन शिखर सम्मेलन में शिरकत कर रहे हैं और बैठक को संबोधित कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी की आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी मुलाकात होगी। मनीला में आज शाम पौने 4 बजे क्वाड की बैठक हो रही है जिसमें प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के अलावा जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची और ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज मौजूद रहेंगे।

क्वाड की बैठक में समुद्री सुरक्षा, क्रिटिकल मिनरल्स और सेमीकंडक्टर की सप्लाई के लिए चीन पर निर्भरता कम करने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में सहयोग बढ़ाने और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के देशों में बुनियादी ढांचे, जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ी परियोजनाओं को आगे बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

दुनिया की निगाहें आज फिलिपींस की राजधानी मनीला पर हैं। यहां पर 23वें आसियन शिखर सम्मेलन का आज दूसरा दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आसियान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया है। भारत और आसियान इस साल को आसियान-भारत समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे हैं। साथ ही साल 2027 में दोनों के बीच रिश्तों के 35 वर्ष और व्यापक रणनीतिक साझेदारी के पांच वर्ष पूरे हो रहे हैं। पीएम मोदी आज दोपहर 12 बजे 21वें ईस्ट एशिया समिट में भी शामिल होंगे। इसके बाद पीएम मोदी दोपहर 2 बजे फिलिपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। 

व्यापक रणनीतिक साझेदारी नई ऊंचाइयों पर जाएगी: प्रधानमंत्री मोदी

आसियान सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा- "मुझे पूरा विश्वास है कि आज की बैठक हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी और एक सुरक्षित, समावेशी तथा समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के निर्माण में योगदान देगी।"

भारत की प्रतिबद्धता अटल है और अटल रहेगी: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- "हमारा विश्वास है कि भारत का विकास और आसियान की समृद्धि एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। आने वाले समय में आसियान कम्युनिटी विजन 2045 और विकसित भारत 2047 हमारी साझा आकांक्षाओं को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। पिछले 12 वर्षों में हमने अपनी साझेदारी को नई गति दी है। अब हमें मिलकर अपने क्षेत्र के भविष्य को नई दिशा देनी है। इस साझेदारी में आसियान की यूनिटी और सेंट्रैलिटी के प्रति भारत की प्रतिबद्धता अटल है और अटल रहेगी।"

भविष्य कंपटीशन से नहीं, कोऑपरेशन से तय हो: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- भारत और आसियान मिलकर विश्व की लगभग एक चौथाई जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसलिए हमारा भविष्य कंपटीशन से नहीं, कोऑपरेशन से तय हो। हमारे पास सामर्थ्य भी है और संकल्प भी है। हम मिलकर इस क्षेत्र को शांति और स्थिरता का प्रतीक बना सकते हैं।

जनता के बीच रिश्ते मजबूत करने के लिए 100 से अधिक पहल

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- "2014 से अब तक हमने पीपल-टू-पीपल टाइज मजबूत करने के लिए 100 से अधिक पहल की हैं। लगभग 250 क्विक इम्पैक्ट प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए हैं और 10,000 कैपेसिटी बिल्डिंग स्कॉलरशिप दी हैं। आज भारत और आसियान देशों के बीच डायरेक्ट फ्लाइट्स और बढ़ता पर्यटन भी हमारी निकटता का प्रमाण है।"

प्रधानमंत्री मोदी कर रहे बैठक को संबोधित

आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- "पिछले वर्षों में हमारी एक्ट ईस्ट पॉलिसी ने भारत के आसियान संबंधों को नई गति और नई गहराई दी है। हमारी साझेदारी अब साझी संस्कृति और विरासत से आगे बढ़कर डिजिटल, डिफेंस और स्पेस जैसे सेक्टर्स में नए आयाम प्राप्त कर रही है।"

आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी 23वें फिलीपींस के मनीला में आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल हुए

कब होगी प्रधानमंत्री मोदी ट्रंप की बैठक?

भारतीय समय के मुताबिक, ये मीटिंग शाम करीब 3 बजकर पैंतालीस मिनट पर होगी। इस बैठक का सबसे ज्यादा इंतजार प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप की मुलाकात को लेकर है। पिछले कुछ महीनों में भारत और अमेरिका के रिश्तों में टैरिफ और कई रणनीतिक मुद्दों को लेकर उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। ऐसे में यह मुलाकात दोनों देशों के बीच राजनीतिक संवाद और भरोसे को मजबूत करने का अवसर बन सकती है।

क्वाड की मीटिंग का एजेंडा क्या है?

क्वाड की बैठक का मकसद-:

  • पहला है समुद्री सुरक्षा यानी Maritime Security- इंडो-पैसिफिक क्षेत्र को मुक्त, खुला और सुरक्षित बनाए रखना और मैरीटाइम डोमेन अवेयरनेस यानि समुद्री निगरानी को मजबूत करना।
  • दूसरा है सप्लाई चेन लचीलापन- क्रिटिकल मिनरल्स और सेमीकंडक्टर जैसी सप्लाई चेन के लिए किसी एक देश...खासकर चीन पर निर्भरता कम करना।
  • तीसरा है उभरती हुई तकनीक- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर में सहयोग बढ़ाना।
  • चौथा है विकास और कनेक्टिविटी- इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के देशों में बुनियादी ढांचे, जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ी परियोजनाओं को आगे बढ़ाना।

19 नवंबर को ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की बैठक

दो दिन बाद ही डोनाल्ड ट्रंप चीन में शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन के साथ ऐतिहासिक ट्राइएंगुलर बैठक करने जा रहे हैं। ऐसे में चीन जाने से ठीक पहले ट्रंप का मोदी और क्वाड लीडर्स से मिलना इंडो-पैसिफिक में अमेरिकी प्रतिबद्धता का एक बड़ा कूटनीतिक संकेत है। साथ ही बैठक के लिए रवाना होने से पहले ट्रंप ने साफ कर दिया है कि इस मुलाकात में ईरान और यूक्रेन पर भी बात होगी।

पांच महीने बाद प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप की मुलाकात

आज मनीला में क्वाड की बैठक भी होने वाली है। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की ये मुलाकात करीब पांच महीने बाद हो रही है। इससे पहले दोनों की आखिरी द्विपक्षीय मुलाकात 17 जून 2026 को फ्रांस के एवियन में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी। आज की इस मुलाकात के साथ ही दो साल बाद 'क्वाड' के टॉप लीडर भी एक मंच पर जुट रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी मनीला के गुरुद्वारा खालसा दीवान पहुंचे

मंगलवार को पीएम मोदी ने मनीला के गुरुद्वारा खालसा दीवान में आकर कार सेवा की है और यहां पुनर्विकास कार्यों के शिलान्यास समारोह में भाग लिया है। पीएम मोदी ने कहा कि वह इस मौके पर बहुत धन्य महसूस कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
विवेक कुमार

विवेक कुमार - ( सोशल मीडिया मैनेजर) पत्रकारिता में 10 साल से सक्रिय विवेक कुमार नॉकआउट न्यूज डिजिटल में सोशल मीडिया मैनेजर पर कार्यरत है. जनवाणी, शारदा एक्सप्रेस, अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिन्द आत्मा में अलग-अलग पद पर कार्य किया हैं.

Comments (0)

User