यूपी के बलरामपुर में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से हुए घायल 

Nov 19, 2026 - 11:10
Updated: 5 days ago
0 52
यूपी के बलरामपुर में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से हुए घायल 

नॉकआउट न्यूज़, डिजिटल डेस्क |

बलरामपुर। उतरौला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अक्सीबड़हरा के पास बुधवार की देर रात बलरामपुर-उतरौला मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की आपस में भयंकर टक्कर होने से पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि, हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

हादसे में पांच की मौत, दो गंभीर रूप से घायल 

जानकारी के अनुसार, यूपी में 18 नवंबर 2026 की देर रात्रि थाना उतरौला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अक्सीबड़हरा के पास बलरामपुर-उतरौला मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की आपस में टक्कर हो गई, जिसमें 5 लोगों की मृत्यु हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको इलाज के  लिए लखनऊ रेफर किया गया है। घटनास्थल के निरीक्षण एवं प्रारंभिक जांच में प्रथम दृष्टया दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की टक्कर तथा कुछ पैदल व्यक्तियों के उसकी चपेट में आने से दुर्घटना होना प्रतीत हो रहा है।

 ने घटना स्थल का निरीक्षण किया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। पुलिस द्वारा मृतकों एवं घायलों के परिजनों को घटना के संबंध में सूचित कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि यह दुर्घटना थाना उतरांव इलाके के अक्षी बलहारा गांव के पास रात करीब 11:00 बजे हुई। इस हादसे में पांच व्यक्तियों की मौत हो गई है और दो व्यक्ति घायल हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। घटनास्थल के निरीक्षण से ऐसा प्रतीत होता है कि आमने-सामने से आ रही दो मोटरसाइकिलों की टक्कर हुई है और शायद किसी पैदल यात्री को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ, जिसमें कोहरे का भी प्रभाव था। मृतकों की पहचान हो गई है जो बलहारा खुर्द, छपरतलवा और चंदापुर श्रीदत्तगंज के रहने वाले हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
विवेक कुमार

विवेक कुमार - ( सोशल मीडिया मैनेजर) पत्रकारिता में 10 साल से सक्रिय विवेक कुमार नॉकआउट न्यूज डिजिटल में सोशल मीडिया मैनेजर पर कार्यरत है. जनवाणी, शारदा एक्सप्रेस, अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिन्द आत्मा में अलग-अलग पद पर कार्य किया हैं.

Comments (0)

User