रश्मिका मंदाना को अपने पालतू डॉग ऑरा से हुई 'ईर्ष्या', शेयर किया मजेदार पोस्ट

Oct 04, 2026 - 17:52
0 4
रश्मिका मंदाना को अपने पालतू डॉग ऑरा से हुई 'ईर्ष्या', शेयर किया मजेदार पोस्ट
Rashmika Mandanna

मुंबई । हाल ही में 'कॉकटेल 2' में नजर आईं अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अपने प्यारे पालतू डॉग ऑरा से ईर्ष्या करती हैं, क्योंकि वह काम में व्यस्त रहती हैं, जबकि ऑरा आराम से रविवार बिताता है। 

रश्मिका मंदाना ने तस्वीर पर लिखा

अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन में चादर के नीचे गहरी नींद में सो रहे अपने पैट की एक तस्वीर साझा की। अभिनेत्री ने अपनी ईर्ष्या व्यक्त करते हुए ऑरा को बेहद भाग्यशाली बताया।रश्मिका मंदाना ने तस्वीर पर लिखा, “ऑरा का हाल कुछ ऐसा है: मम्मी बिल्कुल सोई नहीं हैं और उन्हें काम पर भी जाना है... लेकिन इससे किसी को क्या फर्क पड़ता है? पूरा बिस्तर तो मुझे ही मिल रहा है और मैं बहुत खुश हूं... किस्मत वाला।”अभिनेत्री का शेड्यूल काफी व्यस्त है, उनकी कुछ बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। वह अगली बार 'मैसा' में नजर आएंगी। फिल्म का टीजर हाल ही में जारी किया गया था और यह एक दमदार मनोरंजन का वादा करता है।

टीजर में पानी के अंदर के शानदार दृश्य दिखाए गए हैं, जिनमें रश्मिका का पानी की तलहटी में हंसिया पकड़े बैठे रहने का दृश्य रोंगटे खड़े कर देने वाला है। रश्मिका ने गोंड आदिवासी महिला का किरदार निभाया है, जो एक चुनौतीपूर्ण भूमिका है जिसके लिए गहन शारीरिक तैयारी और चुनौतीपूर्ण एक्शन दृश्यों की आवश्यकता थी।

'मैसा' एक एक्शन-ड्रामा है  27 नवंबर, 2026 को रिलीज होगी

अनफॉर्मूला फिल्म्स द्वारा निर्मित 'मैसा' एक एक्शन-ड्रामा है जिसका निर्देशन नवोदित निर्देशक रवींद्र पुल्ले ने किया है। यह फिल्म बड़े पैमाने पर बनाई जा रही है जिसमें व्यापक एक्शन और तकनीकी रूप से महत्वाकांक्षी दृष्टिकोण पर जोर दिया गया है। निर्माताओं ने एक बार फिर पुष्टि की है कि मैसा 27 नवंबर, 2026 को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।इससे पहले, रश्मिका को एक कठिन डांस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान कूल्हे में गंभीर चोट लग गई थी। अभिनेत्री ने लगातार एक्शन और डांस की शूटिंग की, जिसके चलते उनके कूल्हे की एक नस पूरी तरह से अलग हो गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टर चोट की गंभीरता देखकर हैरान थे। उनका कहना था कि इस तरह की नस की क्षति आमतौर पर कठोर शारीरिक प्रशिक्षण लेने वाले एथलीटों में देखी जाती है। डॉक्टरों ने अभिनेत्री को 6 सप्ताह तक पूरी तरह आराम करने की सलाह दी।उनकी रिकवरी के बाद उन्हें ठीक होने और ताकत वापस पाने में मदद करने के लिए एक व्यवस्थित पुनर्वास कार्यक्रम शुरू किया गया।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User