‘रामायण’ ने रचा इतिहास: ‘बुकमायशो’ पर एक घंटे में बिके 1.40 लाख से ज्यादा टिकट

Nov 09, 2026 - 14:33
Updated: 5 days ago
0 3
‘रामायण’ ने रचा इतिहास: ‘बुकमायशो’ पर एक घंटे में बिके 1.40 लाख से ज्यादा टिकट
‘रामायण’ ने रचा इतिहास

नई दिल्ली। रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ ने टिकट बिक्री के मामले में नया इतिहास रच दिया है। फिल्म ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म ‘बुकमायशो’  पर एक घंटे में 1.40 लाख से अधिक टिकट बेचकर नया रिकॉर्ड कायम किया है। इसके साथ ही फिल्म ने ‘धुरंधर 2’ और ‘पुष्पा 2’ के पुराने रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं।

‘धुरंधर 2’ और ‘पुष्पा 2’ को छोड़ा पीछे

इससे पहले ‘बुकमायशो’  पर एक घंटे में सबसे ज्यादा टिकट बिक्री का रिकॉर्ड ‘धुरंधर 2’ के नाम था, जिसने करीब 1.09 लाख टिकट बेचे थे। वहीं ‘पुष्पा 2’ ने लगभग 1.08 लाख टिकटों की बिक्री की थी। अब ‘रामायण’ ने 1.40 लाख से अधिक टिकट बेचकर दोनों फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

रणबीर कपूर के राम अवतार को मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश एक अहम भूमिका में नजर आएंगे। भव्य प्रस्तुति, शानदार स्टारकास्ट और भारतीय संस्कृति से जुड़ी कहानी ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ी उम्मीदें

टिकटों की रिकॉर्डतोड़ बिक्री के बीच फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन से भी बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही हैं। फिल्म के सोमवार को 100 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन का आंकड़ा छूने का अनुमान जताया गया है।

‘रामायण’ की यह उपलब्धि दर्शाती है कि भारतीय दर्शकों में पौराणिक कहानियों को बड़े पर्दे पर देखने का जबरदस्त क्रेज है। अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितने नए रिकॉर्ड कायम करती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
चौधरी

( कंटेंट राइटर )

Comments (0)

User