दिल्ली में दिवाली पर मातम: पेट में रॉकेट लगने से 10 साल के बच्चे की मौत
पटाखे जलाते समय हुआ दर्दनाक हादसा, अस्पताल में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने किया हंगामा
नई दिल्ली। दिल्ली में दिवाली की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब आतिशबाजी के दौरान रॉकेट लगने से 10 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता की तबीयत भी बिगड़ गई।
पेट में जा लगा रॉकेट, मौके पर मची अफरा-तफरी
यह दर्दनाक घटना बाहरी दिल्ली के नरेला थाना क्षेत्र की राजीव कॉलोनी की है। जानकारी के मुताबिक, दिवाली पर पूजा के बाद परिवार के लोग पटाखे जला रहे थे। इसी दौरान बच्चा भी रॉकेट छोड़ रहा था। तभी रॉकेट आसमान में जाने के बजाय सीधे उसके पेट में जा लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही का आरोप
हादसे के बाद परिजन बच्चे को तुरंत नरेला के राजा हरिश्चंद्र अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया।
बेटे की मौत से पिता की बिगड़ी तबीयत
बच्चे की मौत की खबर सुनकर अस्पताल पहुंचे पिता की भी तबीयत बिगड़ गई। जिस परिवार में दिवाली की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां पलभर में मातम छा गया।
पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)