नेटफ्लिक्स पर नहीं आएगी 'हनुमान अंश', जानें किस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

Nov 10, 2026 - 15:05
Updated: 10 hours ago
0 25
नेटफ्लिक्स पर नहीं आएगी 'हनुमान अंश', जानें किस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज
हनुमान अंश

मुंबई, सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद फिल्म 'हनुमान अंश' अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को सोनीलिव पर स्ट्रीम होगी। जो दर्शक इसे थिएटर में नहीं देख पाए थे, वे अब घर बैठे इस फिल्म का आनंद ले सकेंगे। फिल्म नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम वीडियो या जियोहॉटस्टार पर रिलीज नहीं होगी। इसके अलावा, फिल्म के सोनी मैक्स पर टीवी प्रीमियर होने की भी उम्मीद है, हालांकि इसकी तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।

क्या है फिल्म 'हनुमान अंश' की कहानी?

फिल्म की कहानी लक्ष्मीनारायण नाम के एक छोटे लड़के के जीवन पर आधारित है। अपनी मां को खोने के बाद उसके मन में भगवान, जीवन और मृत्यु को लेकर कई सवाल उठते हैं। इन सवालों के जवाब खोजने के लिए वह एक आध्यात्मिक यात्रा पर निकल पड़ता है। यह भक्तिपूर्ण फिल्म नीम करौली बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं से प्रेरित है। फिल्म में आध्यात्मिकता, भक्ति और जीवन के गहरे अर्थ को दिखाया गया है।

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

'हनुमान अंश' में शोभिनव सत्या मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। उनके साथ विहान शेडगे, चंदन के. आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे और भगवानदास पटेल भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है।

कम बजट में फिल्म ने की शानदार कमाई

'हनुमान अंश' की सबसे ज्यादा चर्चा इसकी बॉक्स ऑफिस कमाई को लेकर हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट केवल 2 से 2.5 करोड़ रुपये था। शुरुआत में फिल्म को ज्यादा दर्शक नहीं मिले और पहले दिन इसकी कमाई करीब 9 लाख रुपये रही। हालांकि, दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया के बाद फिल्म की लोकप्रियता लगातार बढ़ती गई। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने भारत में 342.44 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई लगभग 452.86 करोड़ रुपये रही। फिल्म 80 दिनों से ज्यादा समय तक सिनेमाघरों में लगी रही। अब ओटीटी पर रिलीज होने के बाद दर्शक इसे घर बैठे देख सकेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
सिरोही

( कंटेंट राइटर ) 2

Comments (0)

User