देश की राष्ट्रीय राजधानी दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, एक्यूआई 478 तक पहुंचा
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ठंड और प्रदूषण बढ़ रहा है। स्विस संस्था आईक्यूएयर के अनुसार दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 334 दर्ज किया गया, जो 'खतरनाक' श्रेणी में आता है। इस तरह दिल्ली शुक्रवार को पाकिस्तान के लाहौर से भी ज्यादा प्रदूषित शहर रहा। साथ ही दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया।
भारत के केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दिल्ली का एक्यूआई 403 दर्ज किया। दिल्ली यूनिवर्सिटी के आसपास एक्यूआई 478 और आईटीओ क्षेत्र में 455 दर्ज किया गया है। शहर में हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। घने स्मॉग के कारण विजिबिलिटी भी कम हो गई है।
इधर, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का असर अब दूसरे राज्यों में भी दिखने लगा है। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और सुबह धुंध छाने लगी है।
मध्य प्रदेश में गुरुवार रात राज्य के 20 शहरों में पारा 15°C से नीचे दर्ज किया गया। यूपी में हरदोई में सबसे कम 13°C तापमान दर्ज किया गया।
राजस्थान में अगले 2 दिन आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है। उत्तराखंड के 7 जिलों में आज बारिश की संभावना है। 3200 मीटर और उससे ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं।
देश के 18 शहरों में हवा बहुत खराब, इनमें 9 हरियाणा के है। देश के 18 शहरों में औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 301 से 400 के बीच दर्ज किया गया। इनमें हरियाणा के 9, उत्तर प्रदेश के 5, राजस्थान, पंजाब, तमिलनाडु का 1-1 और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली शामिल है।
गुरुग्राम का पंचगांव सबसे प्रदूषित रहा। वहीं, 50 शहरों में एक्यूआई 201 से 300 के बीच ‘खराब’ श्रेणी में रहा। पंचकूला में एक्यूआई सबसे कम 79 रहा।
दिल्ली-एनसीआर में जमीन से आसमान में करीब 1000 मीटर तक प्रदूषण की परत बनी हुई है। हरियाणा के ज्यादातर शहरों में हवा का स्तर ‘बहुत खराब’ या ‘खराब’ रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)