UPSC की परीक्षा को लेकर केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूरी, मेरठ में कल 15 केंद्रों पर होगी परीक्षा
- CDS के तीन और NDA-NA के दो पालियों में होंगे पेपर, डेढ़ घंटे पहले मिलेगी एंट्री।
Knockout Newz Meerut: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एग्जामिनेशन-2026 ( CDS) और नेशनल डिफेंस एकेडमी एंड नेवल एकेडमी एग्जामिनेशन-2026 ( NDA-NA) की परीक्षा 13 सितंबर को जिले के 15 निर्धारित केंद्रों पर होगी। परीक्षा को लेकर केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
CDS परीक्षा तीन पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 से 11 बजे, दूसरी दोपहर 12:30 से 2:30 बजे और तीसरी शाम 4 से 6 बजे तक होगी। वहीं NDA-NA की परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 से 12:30 बजे और दूसरी दोपहर 2 से 4:30 बजे तक होगी।
परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले केंद्राध्यक्ष, LIO, असिस्टेंट सुपरवाइजर और संबंधित कर्मचारियों की केंद्र पर उपस्थिति अनिवार्य होगी। अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले प्रवेश शुरू किया जाएगा। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा।
अभ्यर्थियों को e-Admit Card के साथ आवेदन में दर्ज फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र लाना होगा। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, बैग और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री ले जाने पर रोक रहेगी। केंद्रों पर क्लॉक रूम की सुविधा भी उपलब्ध नहीं होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)