गाजियाबाद की पुलिस चौकी में जोरदार धमाका, एसी और खिड़कियों के शीशे उड़े; डिलीवरी बॉय घायल

Nov 07, 2026 - 12:01
Updated: 5 days ago
0 18
गाजियाबाद की पुलिस चौकी में जोरदार धमाका, एसी और खिड़कियों के शीशे उड़े; डिलीवरी बॉय घायल
गाजियाबाद की पुलिस चौकी में जोरदार धमाका

गाजियाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की वसुंधरा पुलिस चौकी में शुक्रवार रात अचानक हुए जोरदार धमाके से हड़कंप मच गया। विस्फोट इतना तेज था कि चौकी के दो कमरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए और दो दीवारों में दरारें आ गईं। हादसे में एक डिलीवरी बॉय घायल हो गया, जिसे पुलिसकर्मियों ने अस्पताल में भर्ती कराया।

रात 10 बजे अचानक हुआ धमाका

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 10 बजे पुलिस चौकी में अचानक ब्लास्ट हुआ। धमाके की आवाज से आसपास के इलाके में भी अफरातफरी मच गई। घटना के समय एक डिलीवरी बॉय किसी काम से चौकी पहुंचा था, जो इसकी चपेट में आकर घायल हो गया।

एसी कंप्रेसर या पटाखों से धमाके की आशंका

एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य के मुताबिक, शुरुआती तौर पर एसी के कंप्रेसर में ब्लास्ट होने की आशंका जताई गई है। वहीं, पुलिस चौकी में रखे पटाखों से धमाका होने की बात भी सामने आई है। हालांकि, विस्फोट की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

पुलिस और फोरेंसिक टीम कर रही जांच

घटना के बाद डीसीपी ट्रांस हिंडन रिजुल और एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस और फोरेंसिक टीम धमाके के कारणों की जांच कर रही है। घायल युवक का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।

धमाके के पीछे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
चौधरी

( कंटेंट राइटर )

Comments (0)

User