मथुरा-अयोध्या से काशी-हरिद्वार तक चलेगी भारत गौरव ट्रेन, 25 नवंबर से सफर शुरू
डिजिटल डेस्क। भारतीय रेलवे ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन दक्षिण भारत से चलकर उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों तक पहुंचेगी। इस यात्रा में मथुरा, हरिद्वार, अयोध्या, प्रयागराज और वाराणसी जैसे तीर्थस्थल शामिल होंगे।
यह ट्रेन 25 नवंबर 2026 को तमिलनाडु के पोडनूर जंक्शन से रवाना होगी। इसके जरिए दक्षिण भारत के श्रद्धालु एक ही यात्रा में कई प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकेंगे।
इन प्रमुख धार्मिक स्थलों से गुजरेगी ट्रेन
भारत गौरव ट्रेन का सफर पोडनूर से शुरू होकर कई राज्यों से गुजरेगा। रास्ते में सलेम, नागपुर, भोपाल, आगरा कैंट और मथुरा जैसे स्टेशन आएंगे।इसके बाद ट्रेन हरिद्वार, नैमिषारण्य, अयोध्या, प्रयागराज और वाराणसी पहुंचेगी। यात्रियों को इन धार्मिक स्थलों पर दर्शन और घूमने के लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा।
कहां-कहां मिलेगा दर्शन का मौका?
इस यात्रा के दौरान यात्रियों को कई प्रसिद्ध मंदिरों और धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।
मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि और ब्रज क्षेत्र के दर्शन।
हरिद्वार: हरकी पैड़ी और गंगा आरती।
नैमिषारण्य: प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन।
अयोध्या: राम मंदिर में रामलला के दर्शन।
प्रयागराज: त्रिवेणी संगम की यात्रा।
वाराणसी: काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा घाटों के दर्शन।
ट्रेन में मिलेंगी ये सुविधाएं
भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन में यात्रियों को सफर के दौरान कई सुविधाएं एक ही पैकेज में मिलेंगी। ट्रेन में खानपान की सुविधा।घूमने के लिए स्थानीय बसें।ठहरने के लिए होटल।यात्रा के दौरान टूर गाइड।
IRCTC से कर सकेंगे बुकिंग
इस ट्रेन की टिकट बुकिंग और पैकेज से जुड़ी जानकारी IRCTC की आधिकारिक टूरिज्म वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। यात्रियों के लिए इकोनॉमी, स्टैंडर्ड और कंफर्ट जैसी श्रेणियां रखी गई हैं।इस ट्रेन से दक्षिण भारत के श्रद्धालुओं को उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा एक ही पैकेज में करने का मौका मिलेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)