योग से बदलता है व्यक्तित्व, रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाएं : दीपक तिजोरी 

Sep 28, 2026 - 18:29
0 1
योग से बदलता है व्यक्तित्व, रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाएं : दीपक तिजोरी 
Yoga transforms personality

मुबंई । अभिनेता दीपक तिजोरी मुंबई में आयोजित '5वें नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026' शामिल हुए थे, जहां उन्होंने योग, सांसों पर नियंत्रण और इसे रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाने के महत्व के बारे में बात की।  

दैनिक दिनचर्या में योग का महत्व

अभिनेता का मानना है कि यह प्राचीन पद्धति भारतीय संस्कृति से गहराई से जुड़ी है और यह व्यक्ति के स्वास्थ्य और व्यक्तित्व में बदलाव ला सकती है।उन्होंने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा, "योग हम सभी के लिए बेहद जरूरी है कि हम जहां भी जाएं, हमें नंबर वन होना ही है। मेरा मानना है कि योग हमारे जीवन का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे हर किसी को इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। इसका मतलब यह नहीं कि हफ्ते में तीन बार करें।

 योग के तीन स्तर: शरीर, सांस और मन का संतुलन

योग का मतलब है सांस लेना, हम सभी अपने जीवन में हर पल सांस लेते हैं। अगर हम अपनी सांसों को सही रखेंगे, तो हमारे शरीर की अंदरूनी संरचना ठीक रहेगी।"उन्होंने आगे कहा, "कहा जाता है कि हमें एक मिनट में 10 बार सांस लेनी और छोड़नी चाहिए। अगर हम इस रूटीन को बनाए रखेंगे, तो मुझे लगता है कि यह हमारे लिए फायदेमंद होगा और इससे बहुत सी बीमारियां ठीक हो सकती हैं और हॉट योगा (हॉट योगा एक विशेष प्रकार का योगाभ्यास है जो गर्म और आर्द्र वातावरण वाले कमरे में किया जाता है) एक ऐसा योगासन हैं, जो पूरी दुनिया में मशहूर हैं।"उन्होंने हॉट योगासन के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा, "हॉट योगा और अष्टांग योग, हठ योगासन कोई मजाक नहीं हैं बल्कि, लोगों को इसे गंभीरता से लेना चाहिए और रोजमर्रा की जिंदगी में अभ्यास करना चाहिए। 

मुझे लगता है कि इससे व्यक्ति की सेहत और व्यक्तित्व पूरी तरह से बदल जाएगा।"कार्यक्रम में अभिनेत्री और डॉक्टर अदिति गोवित्रिकर ने भी बताया कि योग किस तरह व्यक्ति के स्वास्थ्य के कई पहलुओं पर काम करता है। अदिति ने कहा, "योग शरीर, सांस और मन - तीन स्तरों पर काम करता है। जब युवा योगासन को एक खेल के रूप में गंभीरता से लेते हैं, तो यह बहुत उत्साहजनक है।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User