हिमाचल प्रदेश में भूकंप से कांपी धरती

Oct 17, 2026 - 17:09
0 10
हिमाचल प्रदेश में भूकंप से कांपी धरती

- अचानक गिरने लगे पत्थर, शिमला में दहशत में लोग।

Himachal Pradesh Earthquake: शिमला में एक अस्पताल के पत्थर की दीवार से पत्थर गिरने लगे, जिससे लोग दहशत में आ गए। Himachal Pradesh में भूकंप से कांपी धरती। जानकारी के मुताबिक, आज सुबह 4:37 पर आया 4.1 की तीव्रता का भूकंप आया। सुबह-सुबह जब लोग नींद में ही थे, कुछ लोग जो जगे थे, वे भूकंप के झटकों से सहम गए। 

आज सुबह 4 बजकर 37 मिनट पर महसूस किए गए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 दर्ज की गई। हलांकि, भूकंप से किसी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं है। 

भूकंप का केंद्र शिमला रहा और गहराई 10 किलोमीटर थी, जिसके कारण इसका अधिक असर शिमला और सोलन में भी रहा। जबकि, प्रदेश के दूसरे हिस्सों में कुछ हल्के झटके ही महसूस किए गए। झटकों के कारण लोग सहम गए और घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, पहाड़ी क्षेत्रों में 5 तक की तीव्रता भी बड़ी क्षति कर सकती है। फिलहाल किसी प्रकार की क्षति की अभी सूचना नहीं है।

शिमला के रामपुर में भी भूकंप के झटके

Shimla के रामपुर में भी सुबह आए भूकंप के झटकों से लोग दहशत में आ गए। भूकंप के कारण खनेरी में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि लोगों ने आज सुबह 4:36 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए। भूकंप का केंद्र नारकंडा-कुमारसैन के पास रहा। बताया जा रहा है कि Earthquake की वजह से एक अस्पताल की पत्थर की दीवार से अचानक पत्थर गिरने लगे। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

पाकिस्तान में भी आया भूकंप, लगे तेज झटके

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी आज तेज Earthquake के झटके महसूस किए गए। मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई। भूकंप के तेज झटके की वजह से अफरा तफरी मच गई, लोग इधर उधर भागने लगे। पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत के खुजदार के पास 5.7 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटके आसपास के इलाकों में भी महसूस हुए। हालांकि, अभी तक जान-माल के बड़े नुकसान की कोई पुष्टि नहीं है। कुछ एजेंसियों ने भूकंप की तीव्रता 5.6 से 5.9 के बीच बताया है। भूकंप बहुत उथला था, सिर्फ 10 किलोमीटर गहराई पर। बता दें कि उथला भूकंप समान तीव्रता वाले गहरे भूकंपों की तुलना में सतह पर कहीं ज्यादा जोरदार झटके पैदा करते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User