मुंबई को फिर दहलाने की धमकी भरे ईमेल में अमिताभ बच्चन के बंगले, इंटरनेशनल एयरपोर्ट का जिक्र
मुंबई। धमकी भरे एक ईमेल से महानगर मुंबई में एक बार फिर दहशत फ़ैल गयी। मुंबई को बम धमाकों से दहलाने की धमकी का ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया है। ईमेल में मुंबई फिल्म नगरी के महानायक अमिताभ बच्चन के बंगले, मुंबई की मेयर के कार्यालय, शहर के कई बैंक और अदालतों को निशाना बनाने की बात कही गई है। इसके अलावा ईमेल में छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट और महालक्ष्मी रेसकोर्स का भी जिक्र किया गया है। धमकी के बाद बीएमसी मुख्यालय में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और जांच एजेंसियां अलर्ट हो गईं.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)