जन्माष्टमी से पहले मेरठ में बाजार गुलजार, हर बार कुछ नया ट्रेंड में, इस बार थ्री-पीस पोशाक की मांग

Sep 03, 2026 - 17:21
0 9
जन्माष्टमी से पहले मेरठ में बाजार गुलजार, हर बार कुछ नया ट्रेंड में, इस बार थ्री-पीस पोशाक की मांग

- मेरठ जन्माष्टमी ने बढ़ाई बाजार की रौनक, 
- लड्डू गोपाल की पोशाकों में थ्री-पीस ड्रेस का ट्रेंड,
- बच्चों के लिए भी कृष्ण वेशभूषा की डिमांड.


मेरठ। जन्माष्टमी को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। कान्हा के जन्मोत्सव की तैयारियों के चलते विभिन्न बाजारों में भगवान श्रीकृष्ण के झूले, वस्त्र, आभूषण और सिंहासन की दुकानें सज गई हैं। पिछले दो-तीन दिन बाजार में ग्राहकों की संख्या कम रही। हालांकि, बुधवार शाम से Janmashtami की खरीदारी के लिए ग्राहक बाजार पहुंचने लगे, जिससे दुकानों पर चहल-पहल बढ़ गई।

दुकानदार ने बताया कि ठाकुरजी की पोशाकों की रेंज ग्राहक की पसंद और डिजाइन के हिसाब से है। बाजार में 10 रुपए से लेकर 1 हजार रुपए तक की पोशाकें उपलब्ध हैं। वहीं श्रृंगार की अन्य सामग्री भी करीब 100 रुपए से लेकर 2 हजार रुपए तक की रेंज में मिल रही है। उन्होंने बताया कि जन्माष्टमी को लेकर बाजार में बुधवार शाम से ग्राहक आने शुरू हुए हैं। ठाकुरजी, कान्हाजी, राधा-कृष्ण और युगल जोड़ी की पोशाकों की मांग है। दुकानों पर भगवान के वस्त्रों के साथ उनके मुकुट, झूले, सिंहासन और अन्य श्रृंगार से जुड़ी छोटी-बड़ी एक्सेसरीज भी उपलब्ध हैं।

व्यापारियों के अनुसार, Janmashtami पर हर साल भगवान की पोशाकों में कुछ नया देखने को मिलता है। इस बार अलग तरह की कोटियां और थ्री-पीस ड्रेस ग्राहकों को पसंद आ रही हैं। इनमें पगड़ी, उसके साथ कमीज और मैचिंग पोशाक शामिल है। ग्राहकों की डिमांड के हिसाब से दुकानदारों ने भी अलग-अलग डिजाइन और रंगों की पोशाकें मंगाई हैं।

रंगों की बात करें तो नए ग्राहक अक्सर पीले रंग की पोशाक पसंद करते हैं। इसके अलावा बाजार में करीब 24-25 तरह के रंगों की पोशाकें उपलब्ध हैं। इनमें पिंक, मैजेंटा, सी-ग्रीन, लेमन, वाइन, व्हाइट और ब्लैक समेत कई रंग शामिल हैं। व्यापारियों का कहना है कि ग्राहक अपनी पसंद के हिसाब से रंग और डिजाइन चुन रहे हैं, इसलिए इस बार बाजार में पोशाकों की अच्छी वैरायटी रखी गई है।

Janmashtami पर बच्चों को कान्हा की तरह सजाने के लिए कृष्ण जी की वेशभूषा की भी खूब खरीदारी हो रही है। बाजार में बच्चों के लिए अलग-अलग डिजाइन और रंगों में कपड़े, पगड़ी और अन्य श्रृंगार सामग्री उपलब्ध है। अभिभावक इन पोशाकों को काफी पसंद कर रहे हैं और जन्माष्टमी से पहले इनकी डिमांड बढ़ गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User