एमडी पावर ने मेरठ में बाॅडी वार्न कैमरें के सर्वर रूम का किया औचक निरीक्षण

Sep 03, 2026 - 19:53
Updated: 28 days ago
0 4
एमडी पावर ने मेरठ में बाॅडी वार्न कैमरें के सर्वर रूम का किया औचक निरीक्षण

- विद्युत चोरी की कार्यवाही मे पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करें : प्रबन्ध निदेशक
- चैकिंग रिपोर्ट को पूर्ण एवं सही तरीके से भरने के निर्देश।

विवेक कुमार, डिजिटल न्यूज एडिटर मेरठ। पीवीवीएनएल के प्रबन्ध निदेशक ने मेरठ स्थित बाॅडी वार्न कैमरें के सर्वर रूम का औचक निरीक्षण कर विद्युत चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान की मौके पर समीक्षा की। एमडी पावर ने निर्देशित किया कि विद्युत चोरी की कार्यवाही के दौरान बाॅडी वार्न कैमरों का अधिकतम उपयोग करें और फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी उचित दूरी से और स्पष्ट रूप से की जाए ताकि कार्यवाही से संबंधित सभी दस्तावेजों का समुचित रिकार्ड सुरक्षित रहे। बाॅडी वार्न कैमरों की कार्यशीलता तथा बैल्ट आदि संबंधित उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश।

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता(आई0ए0एस0) द्वारा गुरुवार को मेरठ स्थित बाॅडी वार्न कैमरें के सर्वर रूम का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रबन्ध निदेशक द्वारा विद्युत चोरी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 

निरीक्षण के दौरान प्रबन्ध निदेशक ने निर्देशित किया कि विद्युत चोरी के विरूद्ध की जाने वाली कार्यवाही के दौरान बाॅडी वार्न कैमरों का अधिकतम एवं अनिवार्य रूप से उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होनें कहा कि कार्यवाही के दौरान की जाने वाली फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी पूरी सावधानी एवं उचित दूरी से की जाए जिससे मौके पर, उपलब्ध सभी दस्तावेजों, कार्यवाही से संबंधित तथ्यों की स्पष्ट रिकाॅर्डिंग हो सके। 

उन्होनें कहा कि विद्युत चोरी की जाॅच एवं प्रवर्तन कार्यवाही मे पारदर्शिता निष्पक्षता एवं जवाबदेही अत्यन्त महत्वपूर्ण है बाॅडी वार्न कैमरों एवं वीडियोग्राफी के माध्यम से कार्यवाही का समुचित रिकार्ड उपलब्ध रहने से जाॅच एवं प्रवर्तन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाया जा सकेगा तथा सतर्कता टीमों द्वारा की जाने वाली कार्यवाही की प्रभावशीलता मे भी वृद्धि होगी। 

निरीक्षण के दौरान प्रबन्ध निदेशक द्वारा मौके पर बाॅडी वार्न कैमरों की कार्यशीलता का भी निरीक्षण किया गया। उन्होनें निर्देश दिए कि सभी बाॅडी वार्न कैमरें पूर्ण रूप से कार्यशील स्थिति मे रहें तथा इनसे संबंधित आवश्यक उपकरण जैसे बैल्ट आदि पर्याप्त मात्रा मे उपलब्ध रहना सुनिश्चित किया जाए। उन्होनें संबंधित अधिकारियों को चैकिंग रिपोर्ट को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सही, पूर्ण एवं स्पष्ट रूप से भरने के निर्देश भी दिए ताकि प्रत्येक कार्यवाही का समुचित अभिलेख उपलब्ध रहें और आवश्यकता पडने पर उसकी समीक्षा की जा सके। 

प्रबन्ध निदेशक ने मौके पर विद्युत चोरी रोकथाम मे विजिलेन्स टीमों द्वारा प्रयुक्त किए जा रहे बाॅडी वाॅर्न कैमरों का आन लाइन अवलोकन किया और विजिलेन्स टीमों को बाॅडी वार्न कैमरों के साथ चैकिंग करने के निर्देश दिए। प्रबन्ध निदेशक ने सर्वर पर रिकाॅर्डिंग की जाॅच की एवं सर्वर पर आन लाइन मैपिंग को भी चैक किया, निरीक्षण मे मैपिंग सही पायी गई। 

प्रबन्ध निदेशक ने निर्देश दिए कि चैकिंग रिपोर्ट की भी वीडियोग्राफी सुनिश्चित की जाए। उन्होनें अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्युत चोरी के मामलों में नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए और विद्युत चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ-साथ प्रवर्तन कार्यवाही मे निर्धारित प्रक्रियाओं का पूर्ण पालन पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान गुरजीत सिंह मुख्य अभियन्ता, रजनीकांत मिश्र मुख्य अभियन्ता, आलोक त्रिपाठी सहायक अभियन्ता(आई0टी0), अधिशासी अभियन्ता(आई0टी0) आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User