भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे को लेकर NH-58 पर रूट डायवर्ट

Sep 21, 2026 - 11:50
0 5
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे को लेकर NH-58 पर रूट डायवर्ट

- मेरठ ट्रैफिक पुलिस की जनता से अपील आज मेरठ-दिल्ली हाईवे का न करें इस्तेमाल.

मेरठ: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज 21 सितंबर को मेरठ आ रहे हैं। नितिन नवीन के मेरठ दौरे के चलते NH-58 पर भारी जाम रहेगा। वहीं मेरठ यातायात पुलिस ने जनता से आज NH-58 को इस्तेमाल न करने की अपील की है।

ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी प्रेसनोट के अनुसार जनता आज NH-58 को बिना वजह इस्तेमाल न करे बल्कि वैकल्पिक रास्तों से निकले। वहीं हाईवे पर वीवीआईपी दौरे के चलते NH-58 पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

मोदीपुरम से कंकरखेड़ा, बागपत फ्लाईओवर पर न जाएं

Traffic police ने मोदीपुरम फ्लाईओवर, कंकरखेड़ा फ्लाईओवर, रोहटा रोड फ्लाईओवर और बागपत रोड फ्लाईओवर से आने वाले वाहन चालकों को NH-58 का इस्तेमाल न करने की सलाह दी गई है। दिल्ली-गाजियाबाद की तरफ से आने वाले वाहन चालकों के लिए भी यही सलाह है। यातायात पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील की है, ताकि वीवीआईपी दौरे के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था ठीक बनी रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User