लखनऊ में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने घेरा डिप्टी सीएम का आवास, लगाए 'केशव चाचा बाहर आओ' के नारे
नॉकआउट न्यूज़, डिजिटल डेस्क |
लखनऊ। 68500 सहायक शिक्षक भर्ती का मामला एक बार फिर गरमा गया है। भर्ती में आरक्षण संबंधी विसंगतियों को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने सोमवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आवास का घेराव किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने 'केशव चाचा बाहर आओ' के नारे लगाए। पुलिस ने अभ्यर्थियों को रोकने की कोशिश की तो कुछ प्रदर्शनकारी सड़क पर लेट गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें उठाकर बस के जरिए प्रदर्शन स्थल इको गार्डन भेज दिया। अभ्यर्थियों की मांग है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनकी वार्ता कराई जाए और भर्ती में आरक्षण संबंधी विसंगतियों को दूर कर नियुक्ति का रास्ता साफ किया जाए।
दरअसल, उत्तर प्रदेश में 2018 में बेसिक सहायक अध्यापक भर्ती आई थी। उसमें शामिल हुए अभ्यर्थियों में से करीब 6800 ओबीसी अभ्यर्थी भर्ती के बाद से प्रदर्शन कर रहे हैं। बीते 78 दिन से वे प्रदर्शन स्थल इको गार्डन में प्रदर्शन कर रहे हैं, सोमवार से पहले भी वे कई बार पिछड़ी जातियों के मंत्रियों के आावास का घेराव कर चुके हैं।
मुख्यमंत्री से बात कराने और भर्ती में हस्तक्षेप की मांग
अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया और आरक्षण संबंधी विसंगतियों को लेकर उनका प्रदर्शन पिछले 79 दिनों से जारी है। लेकिन, अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने सीएम योगी से वार्ता कराने और मामले में हस्तक्षेप कर नियुक्ति का रास्ता साफ कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश का अनुपालन कराने की भी मांग उठाई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)