जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर
एक आतंकी के मारे जाने की खबर, दूसरा घिरा; इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी। हाल ही में कुलगाम में सीआरपीएफ टीम पर हुए हमले के बाद से सुरक्षाबल चला रहे हैं तलाशी अभियान।
- जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़.
नॉकआउट न्यूज़, डिजिटल डेस्क |
श्रीनगर। सोमवार को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक आतंकी के मारे जाने की खबर है, जबकि एक अन्य आतंकी के इलाके में घिरे होने की जानकारी सामने आई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम इलाके में ऑपरेशन चला रही है। बताया जा रहा है कि हाल ही में कुलगाम में सीआरपीएफ की टीम पर हुए हमले के बाद से आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी था। इस हमले में तीन जवान घायल हुए थे। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे इलाके में सतर्कता बरत रही हैं और ऑपरेशन जारी है।
पूरा मामला क्या है ?
दरअसल, जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों की मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आतंकी मारा गया और दूसरा आतंकी घिर गया। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
हाल ही में कुलगाम में सीआरपीएफ की टीम पर हुआ था हमला। इस हमले में 3 जवान घायल हुए थे। उसके बाद से इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था और आतंकियों की तलाश की जा रही थी। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में एक व्यक्ति को फेसबुक पर कुलगाम में सीआरपीएफ पर हुए हालिया हमले के बारे में गलत और भ्रामक जानकारी फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस के अनुसार, उन्हें पता चला कि 'बांदीपोरा वाला' नाम का एक फेसबुक पेज, जिसे मोमिन उल इस्लाम चलाता है। इस फेसबुक पर एक झूठी खबर डाली गई थी। इसमें दावा किया गया था कि 11 नवंबर को हुए हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान मारे गए हैं।
बारामूला में तीन जिंदा ग्रेनेड मिले, नष्ट किया गया
हाल ही में ये खबर मिली थी कि बारामूला में तीन जिंदा ग्रेनेड मिले। इससे ये साफ होता है कि घाटी में आतंकी साजिश करने वाले लोग फिर से सिर उठा रहे हैं। गनीमत ये रही कि समय रहते इन्हें नष्ट कर दिया गया।
रविवार को अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के दुर्हामा इलाके में एक बाग से पानी की पाइपलाइन बदलने के काम के दौरान, जंग लगे तीन जिंदा हैंड ग्रेनेड मिले।
बता दें, कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चलाए गए, जिससे वहां आतंकियों द्वारा की जाने वाली घटनाएं कम होने लगीं। इसके बावजूद आतंकी अभी पूरी तरह साफ नहीं हुए हैं और वह समय-समय पर घाटी में तनाव पैदा करने की कोशिश करते रहते हैं। हालांकि, सुरक्षाबल मुस्तैद हैं और आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)