रायबरेली में तेज रफ्तार डम्पर का कहर, पिता-पुत्र को कुचला, पिता की मौत

Nov 19, 2026 - 16:24
Updated: 5 days ago
0 5
रायबरेली में तेज रफ्तार डम्पर का कहर, पिता-पुत्र को कुचला, पिता की मौत
दुर्घटनास्थल

अलावलपुर (डलमऊ), रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली ज़िले के जगतपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को डलमऊ रोड बिननवा गांव के पास एक तेज़ रफ़्तार डम्पर ने माेटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया। पिता-पुत्र गुरुवार सुबह बाइक से जगतपुर कस्बे आ रहे थे। पिता की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

गदागंज थाना क्षेत्र के बसवई गांव निवासी रामबहादुर यादव (50) अपने पुत्र मनोज कुमार (25) के साथ माेटरसाइकिल पर सवार होकर जगतपुर कस्बे आ रहे थे। तभी डलमऊ रोड पर बिननवा गांव के पास डम्पर की चपेट में आ जाने से रामबहादुर की मौत हो गई। ग्रामीण की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हादसे की जांच कर रही है। जगतपुर थानाध्यक्ष वागीश कुमार मिश्र के अनुसार शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और डम्पर चालक की तलाश की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
रमेश कुमार

रमेश कुमार - सीनियर कंटेंट राइटर

Comments (0)

User