कांवड़ यात्रा की तैयारियों का कमिश्नर-डीआईजी ने लिया जायजा, अंबकेश्वर मंदिर से गंगा घाट तक व्यवस्थाएं परखी

Jul 28, 2026 - 21:56
0 14
कांवड़ यात्रा की तैयारियों का कमिश्नर-डीआईजी ने लिया जायजा, अंबकेश्वर मंदिर से गंगा घाट तक व्यवस्थाएं परखी
कांवड़ यात्रा की तैयारियों का कमिश्नर-डीआईजी ने लिया जायजा

- श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता, स्वास्थ्य, पेयजल, पार्किंग और सीसीटीवी व्यवस्था समय से पूरी करने के निर्देश.

बुलंदशहर। श्रावण कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इसी क्रम में मेरठ मंडल के आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी और मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बुलंदशहर में कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने सराय पुलिस चौकी से नहर पटरी कांवड़ मार्ग होते हुए आहार स्थित अंबकेश्वर महादेव मंदिर तक पहुंचकर तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कांवड़ मार्ग पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए और सभी मूलभूत सुविधाएं समय से उपलब्ध करा दी जाएं।

अंबकेश्वर मंदिर में भीड़ प्रबंधन पर विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान अंबकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग मार्ग बनाए जाएं, ताकि आवागमन सुचारु बना रहे। इसके अलावा मंदिर परिसर और आसपास पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे, पुलिस बल की तैनाती, साफ-सफाई, स्वास्थ्य शिविर, पेयजल, मोबाइल शौचालय तथा वाहन पार्किंग जैसी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए।

मस्तराम गंगा घाट पर जल भरने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

इसके बाद आयुक्त और डीआईजी ने जिलाधिकारी एवं एसएसपी के साथ अनूपशहर स्थित मस्तराम गंगा घाट का निरीक्षण किया। यहां कांवड़ियों के जल भरने की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए कि घाट पर बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, साफ-सफाई तथा अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं, ताकि कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात और जनसुविधाओं से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान जिलाधिकारी कुमार हर्ष, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User