Sports News : श्रीलंका के ख़िलाफ़ टेस्ट सीरीज़ के लिए सारांश जैन को मिला मौक़ा

Jul 28, 2026 - 16:49
0 9
Sports News : श्रीलंका के ख़िलाफ़ टेस्ट सीरीज़ के लिए सारांश जैन को मिला मौक़ा
श्रीलंका के ख़िलाफ़ टेस्ट सीरीज़ के लिए सारांश जैन को मिला मौक़ा

- दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए भारतीय टीम में जाडेजा और बुमराह की भी वापसी हुई है.

Sports News Update: ऑफ़ स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन को पहली बार Indian Test team में शामिल किया गया है। उन्हें Sri Lanka के ख़िलाफ़ दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए मौक़ा दिया गया है। साथ ही रवींद्र जाडेजा और जसप्रीत बुमराह भारतीय टेस्ट टीम में वापस लौटे हैं, लेकिन बुमराह तब ही खेलेंगे जब उन्हें BCCI की मेडिकल टीम की तरफ़ से फ़िटनेस क्लियरेंस मिल जाता है। उनके अलावा साई सुदर्शन का चयन भी फ़िटनेस के अधीन है। वहीं हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण वॉशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं थे।

वॉशिंगटन की चोट के कारण ही मध्य प्रदेश के सारांश के लिए टीम का रास्ता खुला। 33 वर्षीय ऑलराउंडर ने हाल ही में इंडिया ए के श्रीलंका दौरे के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया था। उस दौरान उन्होंने दूसरे चार दिवसीय मैच के दौरान नाबाद 70 रन बनाए थे और सात विकेट लिए थे। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सारांश ने अब तक 54 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 31.75 की औसत से 2223 रन बनाए हैं और गेंदबाज़ी में 27.30 की औसत 188 विकेट लिए हैं।

सारांश की ही तरह साई सुदर्शन भी भारत ए टीम के दौरे का हिस्सा थे और उन्होंने दोनों मैचों में शतक लगाए थे। अगर उन्हें फ़िटनेस क्लियरेंस नहीं मिलता है, तो नंबर तीन पर देवदत्त पडिक्कल को मौक़ा मिल सकता है। तेज़ गेंदबाज़ी विभाग में बुमराह के अलावा मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और अनकैप्ड गुरनूर बराड़ भी टीम में हैं।

अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ अपने टेस्ट डेब्यू में सात विकेट लेने वाले मानव सुथार ने टीम में अपनी जगह बरक़रार रखी है। हालांकि जाडेजा की वापसी के बाद हर्ष दुबे के लिए टीम में जगह नहीं बन सकी।

इस सीरीज़ का पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो के SSC मैदान पर खेला जाएगा। सीरीज़ से पहले भारतीय टीम 7 अगस्त से कोलंबो में चार दिन का अभ्यास मैच भी खेलेगी।

श्रीलंका दौरा साउथ अफ़्रीका से नवंबर में घरेलू मैदान पर 2-0 से मिली हार के बाद मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) चक्र में भारत की पहली टेस्ट सीरीज़ होगी। उससे पहले भारत ने इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज़ 2-2 से ड्रॉ कराई थी और घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज़ को 2-0 से हराया था। फ़िलहाल WTC अंक तालिका में भारत पांचवें, जबकि श्रीलंका छठे स्थान पर है।

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, के एल राहुल (उप कप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), देवदत्त पड़िक्कल, रवींद्र जाडेजा, सारांश जैन, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User