Meerut News : मुख्यमंत्री योगी बोले- मेरठ की क्रांति धरा को कोई अपमानित नहीं कर सकता
CM Yogi बोले... मेरठ की ''क्रांति धरा'' को कोई अपमानित नहीं कर सकता, ''कट्टा और बंदूक की राजनीति'' नहीं कर सकता कोई
- मुख्यमंत्री योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर राष्ट्र, आज भारत बॉटम-5 से टॉप-5 में पहुंचा
नॉकआउट न्यूज मेरठ। लगभग दो घंटे चले युवा संवाद के बाद सुभारती यूनिवर्सिटी में शक्ति केंद्र संयोजकों की मीटिंग को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- मेरठ की क्रांति धरा को कोई अपमानित नहीं कर सकता।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा अकेली भाजपा दुनिया का ऐसा दल है, जो कहता है कि मेरा सब कुछ देश के लिए होगा। व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर राष्ट्र है। जिन लोगों की बुद्धि मंद है, वह प्रदेश से पलायन कराती है और विकास को बाधित करती है। ऐसी सोच हमेशा ऐसी परिस्थितियां खड़ी करती है, जिससे लोगों में घुटन पैदा होती है। इस भाव के चलते देश को नुकसान पहुंचा।
CM योगी ने कहा आपने परिवर्तन देखा होगा। जब मुख्यमंत्री रहते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जिम्मेदारी संभाली, उसके बाद से आज देश के सामने अपनी पहचान का संकट नहीं है। आज नया भारत है। आज का भारत दुश्मन के घर में घुसकर मारता है। आज भारत बॉटम-5 से टॉप-5 में आ गया है। मथुरा और वृंदावन संवर रहे हैं। हम महाभारत की भूमि का विकास कर रहे हैं। मेरठ की काली धरती को कोई अपमानित नहीं कर सकता।
मुख्यमंत्री ने कहा हमारे युवाओं के सपनों को उड़ान देने के लिए नोएडा एयरपोर्ट बनकर तैयार हो गया है। स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की बेटियां मेडल लेकर आती हैं। अब यहां फिल्म सिटी भी बन रही है।

मुख्यमंत्री योगी बोले- पहले की सरकारें में कर्फ्यू लगा रहता था
हमारी सरकार ने 9.50 लाख युवाओं को रोजगार दिया है। ये भी किसी के बच्चे होंगे। आज युवाओं को रोजगार मिल रहा है। माफिया की कमर तोड़ी गई है, इसकी वजह से बड़े-बड़े रोजगार के अवसर आ रहे हैं।
आज उत्तर प्रदेश को पहचान के संकट का सामना नहीं करना पड़ता। आप कहीं भी जाएंगे और बताएंगे कि मैं शामली, मेरठ या हापुड़ से हूं, तो लोग सम्मान से बात करेंगे। अगर आप कहते हैं कि मैं भाजपा कार्यकर्ता हूं और उत्तर प्रदेश से आया हूं, तो लोग तुरंत आपको गले लगा लेते हैं। यही सम्मान है।
हमारी सरकार ने 9.50 लाख युवाओं को रोजगार दिया, माफिया की कमर टूटने से नए रोजगार आ रहे
पहले न बेटी सुरक्षित थी, न व्यापारी। आए दिन अराजकता रहती थी, महीनों-महीनों कर्फ्यू लगता था और व्यापार तबाह हो जाता था। इसी वजह से युवाओं को नौकरी नहीं मिल पाती थी।

मुख्यमंत्री योगी बोले- आने वाली पीढ़ी आपको कोसेगी नहीं
अब आने वाली पीढ़ी आपको कोसेगी नहीं। आपके सामने मेट्रो और एक्सप्रेसवे बने हैं। अगर कोई पूछे कि आपको क्या मिला, तो कहना कि जो 500 साल में कोई नहीं कर पाया, वह मोदी और योगी के नेतृत्व में अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनाकर किया गया। हमें पहचान मिली, हमें राम मिले। यही हमारी पहचान है।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शक्ति केंद्र संयोजकों से मिलने की बात कही थी
नितिन नबीन के कार्यक्रम में सबसे पहले प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यूपी में यह दूसरा दौरा है। इससे पहले वे लखनऊ आए थे और अब मेरठ पहुंचे हैं। पंकज चौधरी ने कहा कि नितिन नबीन ने पहले ही कहा था कि जब भी वे यूपी आएंगे, शक्ति केंद्रों के संयोजकों से जरूर मिलेंगे। इसी को देखते हुए पश्चिमी यूपी के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल मंच पर हैं। मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर भी लगाई गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)