मेरठ में नितिन नवीन ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना, बोले... भीमराव अंबेडकर को भी अपमानित करने का काम सपा, कांग्रेस ने किया

Sep 21, 2026 - 16:15
0 8
मेरठ में नितिन नवीन ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना, बोले... भीमराव अंबेडकर को भी अपमानित करने का काम सपा, कांग्रेस ने किया

नॉकआउट न्यूज मेरठ। युवा संवाद के बाद सुभारती यूनिवर्सिटी में शक्ति केंद्र संयोजकों की मीटिंग को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधते कहा सपा-कांग्रेस का दलितों-पिछड़ों की बातें करना दिखावा। 

सपा-कांग्रेस का दलितों-पिछड़ों की बातें करना दिखावा: नितिन नवीन 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा- मैं आज इस धरती से चौधरी चरण सिंह के संघर्ष को नमन करता हूं। कांग्रेस ने कभी उनको सम्मान नहीं दिया, जिन्होंने किसानों के लिए संघर्ष किया था। हम कांग्रेस की सत्ता वाले डिवाइड एंड रुल को यहां लागू नहीं होने देंगे।  नितिन नवीन बोले- इस बार यूपी में जीत दर्ज करनी ही है, नितिन नवीन ने कहा- सभी शक्ति केंद्र संयोजकों को लेना चाहिए कि इस बार यूपी में जीतना ही है।

नितिन नवीन ने कहा- आज सपा, कांग्रेस के लोग दलितों, पिछड़ों की बात करते हैं तो मैं कहूंगा कि आपने चौधरी चरण सिंह को भी सम्मान नहीं दिया, ये सम्मान भी बीजेपी ने दिया। भीमराव अंबेडकर को भी अपमानित करने का काम सपा, कांग्रेस ने किया। हमारे नेता पीएम मोदी और स्वर्गीय अटल बिहारी जी ने अंबेडकर को भी सम्मान दिलाया।

बूथ शक्ति केंद्र संयोजकों की शक्ति विरोधियों को जवाब देगी: नितिन नवीन 

नितिन नवीन ने कहा- बंगाल में भी मां दुर्गा की यात्रा रोकने का काम किया गया था। यहां भी पिछले दिनों कांवड़ यात्रा रोकने का काम किया गया। आंबेडकर यात्रा को भी रोकने का काम किया गया। लेकिन, बंगाल की जनता ने, वहां के बूथ शक्ति केंद्र संयोजकों की शक्ति ने दुर्गा यात्रा को रोकने का जबाव दे दिया है। यहां भी हमारे कार्यकर्ता सपा-कांग्रेस को जवाब देंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User