मेरठ में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बोले- युवा रील नहीं रियल को जिएं, राष्ट्र प्रथम को आगे रखे

Sep 21, 2026 - 14:46
0 5
मेरठ में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बोले- युवा रील नहीं रियल को जिएं, राष्ट्र प्रथम को आगे रखे
  • मेरठ में युवा संवाद में नितिन नबीन ने छात्रों से कहा- नशा और शॉर्टकट से बचें.

नॉकआउट न्यूज मेरठ। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज मेरठ दौरे पर हैं। उन्होंने सुभारती यूनिवर्सिटी में युवा संवाद में छात्रों से बातचीत की। उन्होंने छात्रों से कहा कि आजकल युवा को सबसे ज्यादा नशा और शॉर्टकट प्रभवित कर रहा है। हमे इन दोनों से ही बचना चाहिए। मोदी जी ने नशे के खिलाफ कई अभियान चलाए हुए हैं। नितिन नबीन ने कहा कि युवा रील नहीं रियल को जिए। राष्ट्र प्रथम को आगे रखे। उनके साथ मंच पर उनके एक तरफ सीएम योगी और दूसरी तरफ यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी बैठे हैं।

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश का पहला दौरा है। सोमवार सुबह 10:45 बजे वह मेरठ के काशी टोल प्लाजा पहुंचे। 3 हजार BJP कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। 25 बुलडोजरों से 5 क्विंटल फूल बरसाए। क्रेन से उन्हें माला पहनाई। बुलडोजरों पर चढ़कर ढोल-नगाड़े भी बजाए और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने मंच से हाथ जोड़कर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार सोमेंद्र तोमर का गाल थपथपाया। दोपहर 1:45 बजे नितिन नबीन शक्ति केंद्र सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। पश्चिमी यूपी के शक्ति केंद्र संयोजकों और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। सम्मेलन में 5 हजार संयोजक शामिल होंगे।

देश को पहले रखें युवा, नशा और शॉर्टकट से बचें

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सुभारती यूनिवर्सिटी में युवा सम्मेलन में छात्रों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि आजकल नशा और शॉर्टकट युवाओं को सबसे अधिक प्रभवित कर रहा है। हमे इन दोनों से ही बचना चाहिए। युवा रील नहीं रियल को जिएं। राष्ट्र प्रथम को आगे रखें।

युवा संवाद के लिए सुभारती यूनिवर्सिटी पहुंचे नितिन नवीन, सीएम योगी-पंकज चौधरी भी साथ

सुभारती यूनिवर्सिटी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम योगी और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भारत माता की तस्वीर पर दीप जलाया। फूल चढ़ाए। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना गाई। मंच पर सीएम योगी, नितिन नवीन, पंकज चौधरी के साथ केवल छात्र बैठे हैं। कोई नेता, शिक्षक, मंत्री कोई नहीं है। सामने भी केवल छात्र हैं। जो मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, नोएडा, बुलंदशहर तक के कॉलेजों से आए हैं। लगभग 2500 छात्र हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User