अखिलेश का बीजेपी पर हमला, बोले- नोटबंदी देश का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार

Nov 11, 2026 - 15:01
Updated: 5 days ago
0 2
अखिलेश का बीजेपी पर हमला, बोले- नोटबंदी देश का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार
अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने नोटबंदी को देश का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार बताया। अखिलेश ने कहा कि नोटबंदी से गरीबों और छोटे व्यापारियों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। उन्होंने वोटर लिस्ट, वोट चोरी और अपने अयोध्या दौरे को लेकर भी बयान दिया।

नोटबंदी से गरीबों को हुआ नुकसान

अखिलेश यादव ने नोटबंदी के दौरान पैदा हुए खजांची का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नोटबंदी के समय सरकार ने जो वादे किए थे, उनमें से एक भी पूरा नहीं हुआ।

उन्होंने आरोप लगाया कि नोटबंदी देश के इतिहास का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार साबित हुई। इससे गरीबों और छोटे दुकानदारों को काफी परेशानी हुई। उन्होंने सवाल उठाया कि जब 2000 रुपये का नोट बंद करना था, तो पहले इसे शुरू ही क्यों किया गया?अखिलेश ने केंद्र सरकार के 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के दावे पर भी सवाल उठाए।

वोटर लिस्ट से नाम कटने पर उठाए सवाल

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि वोटर लिस्ट से करीब 1 करोड़ 27 लाख नाम काटे जाने की बात सामने आई है। उन्होंने मांग की कि वोटर लिस्ट को आधार से जोड़ा जाए और मतदान में डिजिटल व बायोमेट्रिक सिस्टम लागू किया जाए।उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ मजबूत करने की अपील की। अखिलेश ने आरोप लगाया कि चुनाव में वोट चोरी की आशंका को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए।

ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन पर क्या बोले?

असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के संभावित गठबंधन पर अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी के पक्ष में अपना मन बना चुकी है।

पोस्टर विवाद पर बीजेपी को घेरा

लखनऊ में अपने नाम और तस्वीर वाले पोस्टरों पर अखिलेश ने भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने कहा, "ऐसा लग रहा है कि बीजेपी का पैसा खत्म हो गया।"उन्होंने कहा कि अगर किसी के पास उनके खिलाफ सबूत हैं, तो सीसीटीवी फुटेज सामने लाए। साथ ही उन्होंने कानूनी कार्रवाई करने की बात भी कही।

अखिलेश यादव ने अपने अयोध्या दौरे पर कहा कि भगवान सबके हैं और हर धर्म में पूजा करने के अलग-अलग तरीके हैं। उन्होंने कहा कि वह अयोध्या के अलावा केदारेश्वर और वृंदावन भी जाएंगे। इस दौरान उन्होंने पीडीए का नया मतलब बताते हुए कहा, " पीडीए यानी पहले दर्शन फिर आशीर्वाद।" उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए पूछा कि पार्टी पीडीए से इतनी घबराई हुई क्यों है?

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
सिरोही

( कंटेंट राइटर ) 2

Comments (0)

User