कुलगाम में सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल
श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने सीआरपीएफ कैंप पर हमला किया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दो आतंकियों ने कैंप के पास फायरिंग की। इस हमले में तीन जवान घायल हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, कुलगाम के मीर बाजार के पास नौपोरा इलाके में सीआरपीएफ कैंप पर हमला हुआ। आतंकियों ने सीआरपीएफ के गश्ती वाहन को निशाना बनाकर फायरिंग की।
घायल जवान अस्पताल में भर्ती
हमले में घायल तीनों जवानों को इलाज के लिए आर्मी अस्पताल ले जाया गया है। इनमें से दो जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है।हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। क्विक रिएक्शन टीम भी मौके पर पहुंच गई है। आतंकियों की तलाश की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)