Sports News Update: यास्तिका भाटिया हुईं T20I टीम से बाहर
- उनकी जगह एशियाई खेलों के दल में जी कमलिनी
- सितंबर में होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए श्रेयंका पाटिल का भी चयन हुआ है, हालांकि उन्हें फ़िटनेस क्लियर करना होगा.
Sports News Update: भारतीय महिला टीम ने एशियाई खेलों के लिए यास्तिका भाटिया की जगह जी कमलिनी को रिज़र्व विकेटकीपर के रूप में शामिल किया है। इसके अलावा लगभग पूरी टीम वैसी ही है, जिन्होंने हाल ही में T20 विश्व कप में हिस्सा लिया था और ग्रुप चरण से ही बाहर हो गए थे। यह प्रतियोगिता T20 फ़ॉर्मेट में जापान के ऐची-नगोया में सितंबर में खेला जाएगा।
T20 विश्व कप के दौरान चोटिल हुईं ऑफ़ स्पिन ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल को भी टीम में शामिल किया गया है, हालांकि यह चयन फ़िटनेस क्लियरेंस के आधार पर हुआ है। नीदरलैंड्स के ख़िलाफ़ मैच के दौरान फ़ील्डिंग करते हुए उनका टखना मुड़ गया था और वह मैच व प्रतियोगिता से बाहर हो गई थीं। उनकी जगह T20 विश्व कप दल में शामिल हुईं प्रेमा रावत का चयन एशियाई खेलों के लिए नहीं हुआ है।
भाटिया ने T20 विश्व कप में तीन मैच खेले और 13.66 की औसत व 117.14 के स्ट्राइक रेट से 41 रन बनाए। वह इस दौरान मध्य क्रम में नंबर तीन और नंबर पांच पर खेलीं और उनकी व जेमिमाह रॉड्रिग्स की भूमिका कभी स्पष्ट नहीं हो सकी।
WPL में पिछले दो साल से मुंबई इंडियंस (MI) का हिस्सा रहीं 17 साल की कमलिनी ने भारत के लिए सिर्फ़ एक T20I खेला है। 2025 के आख़िर में श्रीलंका के ख़िलाफ़ हुए इस मैच में उन्होंने पारी की शुरुआत की थी और 12 गेंदों में 12 रन बनाए थे। अभी तक 15 T20 मैचों में उनके नाम 14.87 की औसत से 119 रन है और उन्होंने अधिकतर बार या तो ओपन किया है या फिर सातवें या आठवें नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आई हैं।
एशियाई खेलों की महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 17 से 22 सितंबर तक चलेगी, जिसमें बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, जापान, थाईलैंड, मलेशिया और चीन हिस्सा ले रहे हैं। 2023 के एशियाई खेलों के दौरान भारत ने फ़ाइनल में श्रीलंका को 19 रनों से हराकर स्वर्ण पदक जीता था।
2026 एशियाई खेलों के लिए भारतीय दल: हरमनप्रीत कौर (कप्तान, स्मृति मांधना (उपकप्तान), शेफ़ाली वर्मा, जेमिमाह रॉड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), भारती फूलमाली, श्री चरणी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, अरूंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल (फ़िटनेस क्लियरेंस के आधार पर), राधा यादव, नंदनी शर्मा
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)