Sports News: हैदराबाद के मेंटॉर बने वसीम जाफ़र
- उनका यह कार्यकाल दो साल का रहेगा और वह एज़ ग्रुप टीमों के साथ भी काम करेंगे.
Sports Update News: हैदराबाद ने 2026-27 घरेलू सीज़न से पहले भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज़ वसीम जाफ़र को अपना मेंटॉर नियुक्त किया है। जाफ़र की नियुक्ति दो साल के लिए हुई है, जिसमें वह सीनियर टीम के साथ-साथ एज़ ग्रुप टीमों के साथ भी काम करेंगे। माना जा रहा है कि जाफर की नियुक्ति के पीछे अंबाती रायुडू की अहम भूमिका रही, जिन्होंने एक अनुभवी भारतीय घरेलू कोच को जोड़ने पर ज़ोर दिया है। हाल ही में हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) के क्रिकेट संचालन प्रमुख नियुक्त किए गए रायुडू का मानना है कि 10 बार रणजी ट्रॉफ़ी जीतने वाले और टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले जाफ़र टीम में "विनिंग माइंडसेट" लेकर आएंगे।
2020 में संन्यास लेने के बाद जाफ़र ने कई घरेलू टीमों के साथ काम किया है। इनमें सबसे प्रमुख विदर्भ, उत्तराखंड, ओडिशा और पंजाब रहे हैं। इसके अलावा वह बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और IPL में पंजाब किंग्स के साथ बल्लेबाज़ी सलाहकार कोच की भूमिका भी निभा चुके हैं।
2025-26 रणजी सीज़न में हैदराबाद अपने ग्रुप में चौथे स्थान पर रहा था और सात मैचों में सिर्फ़ एक जीत दर्ज कर पाया था। टीम विजय हज़ारे ट्रॉफी के ग्रुप चरण से भी आगे नहीं बढ़ सकी, लेकिन सैयद मुश्ताक] अली ट्रॉफ़ी में उनका प्रदर्शन बेहतर रहा था, जहां नेट रन रेट के कारण वह फ़ाइनल में जगह बनाने से चूक गए थे।
मई में कार्यभार संभालने के बाद रायुडू की अगुआई वाली हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने कई अहम फ़ैसले लिए हैं। इनमें 12 जुलाई तक चलने वाली आठ टीमों की तेलंगाना T20 लीग को मंज़ूरी देना और HCA के अधिकार क्षेत्र वाले विभिन्न ज़िलों में कई बुनियादी योजना बनाना शामिल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)