Sports News Update: हाइनरिक मलान ने आयरलैंड के मुख्य कोच के पद से दिया इस्तीफ़ा, गैरी विल्सन ने ली जगह

Jun 30, 2026 - 13:11
Updated: 2 months ago
0 4
Sports News Update: हाइनरिक मलान ने आयरलैंड के मुख्य कोच के पद से दिया इस्तीफ़ा, गैरी विल्सन ने ली जगह
हाइनरिक मलान

- मलान ने भारत के ख़िलाफ़ ऐतिहासिक सीरीज़ जीत के बाद इस्तीफ़ा देने का ऐलान किया है.

Sports News Update: आयरलैंड पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच हाइनरिक मलान ने भारत के ख़िलाफ़ ऐतिहासिक 2-0 से T20I सीरीज़ जीत के बाद अपने पद से इस्तीफ़ा देने का फ़ैसला किया है। उनकी जगह पर वर्तमान में टीम के सहायक कोच और आयरलैंड के पूर्व T20I कप्तान गैरी विल्सन को टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।

हालांकि मलान का वर्तमान कार्यकाल 2027 की शुरुआत तक है लेकिन उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक T20I सीरीज़ के बाद पद छोड़ने का यही सही समय है। अगले साल साउथ अफ़्रीका में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए आयरलैंड क्वालिफ़ाई करने की कोशिश कर रहा है और इससे नए मुख्य कोच विल्सन को टीम के साथ काम करने का मौक़ा मिलेगा।

मलान को 2022 में मुख्य कोच नियुक्त किया गया था और उनके चार वर्ष के कार्यकाल में आयरलैंड ने लगातार तीन T20 विश्व कप खेले और तीन टेस्ट मैच भी जीते थे।

विल्सन ने 292 बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आयरलैंड का प्रतिनिधित्व किया और T20I में उन्होंने कुल 26 मुक़ाबलों में टीम की कप्तानी की। 2020 में 15 वर्ष लंबे करियर के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

अपने बयान में मलान ने कहा, "हम मैदान पर T20 विश्व कप में मेलबर्न में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ ऐतिहासिक जीत को गर्व के साथ याद कर सकते हैं। हमने अबू धाबी में अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ अपनी पहली टेस्ट जीत हासिल की, बेलफ़ास्ट में ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ घर पर पहली बार हमने टेस्ट जीता, हमने भारत के ख़िलाफ़ घर पर ऐतिहासिक T20 सीरीज़ जीत हासिल की, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज़ और साउथ अफ़्रीका को भी हराया।"

"इन खिलाड़ियों, स्टाफ़ और आयरिश कम्यूनिटी के साथ काम करना सम्मान की बात रहा। मैंने और मेरे परिवार ने यहां अच्छा समय बिताया। आयरिश क्रिकेट समुदाय के साथ बिताए अपने समय को हम बेहद प्रेम के साथ याद करेंगे।"

आयरलैंड को अगस्त में अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ घर पर पांच मैचों की ODI सीरीज़ खेलनी है। इस समय आयरलैंड ODI रैंकिंग में 11वें स्थान पर है और अगले साल ODI विश्व कप में जगह बनाने के लिए आयरलैंड को वैश्विक क्वालिफ़ायर टूर्नामेंट खेलना पड़ सकता है। 2015 के बाद से उन्होंने वनडे विश्व कप नहीं खेला है। 2027 में, 2019 के बाद से पहली बार ऐसा होगा जब 10 से अधिक (14) टीमें हिस्सा लेंगी।

क्रिकेट आयरलैंड के हाई परफ़ोर्मेंस के निदेशक ग्रेम वेस्ट ने कहा, "पिछले कुछ महीनों में हमने आगामी विश्व कप के क्वालिफ़ायर चक्र के बारे में चर्चा की है और दल को तैयारी के लिए कैसी तैयारी करनी होगी। इन चर्चाओं के दौरान हाइनरिक ने अपने पद से हटने की इच्छा जताई जो कि उस अभियान के लिए निरंतरता सुनिश्चित करने की हमारी योजना के अनुरूप था।

"मुख्य कोच की भूमिका में हाइनरिक के समर्पण के लिए मैं उनका धन्यवाद करना चाहूंगा - अपनी लीडिरशिप से उन्होंने आयरिश प्लेइंग टैलेंट की गहराई को सुनिश्चित करने में काफ़ी मेहनत की है जिसका हमें आने वाले महीनों और वर्षों में लाभ मिलेगा।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User