सऊदी अरब के साथ सिविल न्यूक्लियर डील में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जोड़ी नई शर्त

Jul 24, 2026 - 10:35
0 5
सऊदी अरब के साथ सिविल न्यूक्लियर डील में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जोड़ी नई शर्त
  •  बोले- Abraham Accords में शामिल होकर इजरायल के साथ रिश्ते करने होंगे नॉर्मल 
  • डोनाल्ड ट्रंप ने सऊदी अरब से कहा कि उन्हें इजरायल सें संबंधों को नॉर्मल करना होगा। '

अमेरिका: Donald Trump ने सऊदी अरब के साथ नागरिक परमाणु कार्यक्रम समझौते में एक नई शर्त को जोड़ दिया है। Donald Trump ने साफ कहा है कि सऊदी अरब को Abraham Accords में शामिल होकर इजरायल के साथ अपने रिश्तों को सामान्य करना होगा।

US President Donald Trump ने बीते गुरुवार को सऊदी अरब के साथ सिविलियन न्यूक्लियर प्रोग्राम के समझौते में एक और शर्त जोड़ दी। ट्रंप ने कहा कि इस डील के लिए सऊदी अरब को Abraham Accords के माध्यम से इजरायल के साथ अपने रिश्ते सामान्य करने होंगे। दिलचस्प है कि जब बीते बुधवार को इस डील की घोषणा की गई थी, तो न तो अमेरिका के ऊर्जा विभाग और न ही सऊदी अरब की सरकार ने इस बात का कोई जिक्र किया था। किसी ने भी यह नहीं बताया था कि डील सऊदी अरब और इजरायल के रिश्तों पर निर्भर करेगी।

अप्रत्याशित है Abraham Accords वाली शर्त: डील के एक दिन बाद डोनाल्ड ट्रंप के सोशल मीडिया पोस्ट में यह कहना कि सिविल न्यूक्लियर डील सऊदी अरब के Abraham Accord में शामिल होने पर निर्भर करेगी, अप्रत्याशित है। माना जा रहा है कि इससे डील को अंतिम मंजूरी में मुश्किलें आ सकती हैं। हालांकि, 2020 में मंजूर किए गए Abraham Accords से इजरायल के साथ राजनयिक संबंध रखने वाले अरब और अन्य मुस्लिम बहुल देशों की संख्या बढ़ी है।

इजरायल-फिलिस्तीन पर क्या है सऊदी अरब का रुख?: गौरतलब है कि सऊदी अरब को Abraham Accords में शामिल करना एक बहुत बड़ी राजनयिक उपलब्धि होगी। हालांकि, सऊदी अरब पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि इजरायल के साथ संबंध सामान्य करने के लिए पहले फिलिस्तीनी राज्य के गठन का साफ रास्ता बनाना जरूरी होगा। वहीं, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू फिलिस्तीन के गठन के विचार को अपने देश की सिक्योरिटी के लिए अव्यावहारिक बताते हुए खारिज कर चुके हैं।

Abraham Accords क्या है?: अब्राहम समझौता, अमेरिका की मध्यस्थता में हुए कई संयुक्त राजनयिक समझौतों की सीरीज है। इसका उद्देश्य इजरायल और मुस्लिम बहुल देशों के बीच राजनयिक, आर्थिक और सुरक्षा के संबंधों को नॉर्मल करना है। 15 सितंबर, 2020 को व्हाइट हाउस में इसपर हस्ताक्षर किए गए थे। इस समझौते ने इजरायली-फिलिस्तीनी संघर्ष के हल को शर्त बनाए बिना इजरायल-मुस्लिम बहुल देशों के सार्वजनिक संबंध स्थापित किए।

अब्राहम समझौता में कौन-कौन से देश शामिल?: Abrahan Accord का नाम बाइबिल के पैगंबर अब्राहम के नाम पर रखा गया है, जिन्हें यहूदी, इस्लाम और ईसाई तीनों धर्मों में सम्मानित माना जाता है। Abraham Accord में अबतक UAE, बहरीन, मोरक्को, सूडान, कजाकिस्तान और सोमालीलैंड शामिल हो चुके हैं। दूसरी तरफ, सऊदी अरब के साथ अमेरिका की सिविल न्यूक्लियर पर भी सवाल उठ रहे हैं कि जब इसी तरह की डील ईरान के साथ थी उसे ना क्यों कहा गया और सऊदी के साथ नया समझौता कर लिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User